लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: ऐसे होती है वोटों की गिनती, जानें पूरा प्रॉसेस

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 22, 2019 19:17 IST

Lok Sabha Elections 2019 Results: स्ट्रॉन्ग रूम में जगह सुनिश्चित कर काउंटिंग टेबल लगाई जाती हैं। करीब 14 काउंटिंग टेबल होती हैं जिन पर एक बार में इतनी ही ईवीएम को रखा जाता है। सबसे पहले ईवीएम की सील को जांचा जाता है। यह सुनिश्चित करने कि मशीन की सुरक्षा के साथ कोई छेड़खानी नहीं हुई है, उसे ऑपरेट करने की प्रक्रिया शुरू होती है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी तरह से निगरानी में होती है वोटों की गिनतीचुनाव अधिकारी सेे लेकर उम्मीदवार और सुरक्षाकर्मी रहते हैं मौजूद

Lok Sabha Elections 2019 Results: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए उनके लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में उन्हें ले जाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे घोषित होने वाले दिन सुबह करीब सात-आठ बजे वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू होती है। सबसे पहले पोस्टल बैलट पेपर से डाले गए वोटों की गिनती शुरू होती है और उसके करीब आधा घंटे बाद ईवीएम से गिनती शुरू की जाती है। 

स्ट्रॉन्ग रूम में जगह सुनिश्चित कर काउंटिंग टेबल लगाई जाती हैं। करीब 14 काउंटिंग टेबल होती हैं जिन पर एक बार में इतनी ही ईवीएम को रखा जाता है। सबसे पहले ईवीएम की सील को जांचा जाता है। यह सुनिश्चित करने कि मशीन की सुरक्षा के साथ कोई छेड़खानी नहीं हुई है, उसे ऑपरेट करने की प्रक्रिया शुरू होती है।

मौके पर मौजूद काउंटिंग सुपरवाइजर काउंटिंग एजेंट को मशीन ऑपरेट करने का निर्देश देता है। काउंटिंग एजेंट रिजल्ट वाला बटन दबाता है और फिर उम्मीदवार को पड़े वोटों के नतीजे डिस्प्ले होने लगते हैं। VVPAT से वोटों की गिनती का मिलान भी किया जाता है। 

रिजल्ट के आंकड़ों को रिटर्निंग अधिकारी को सौंपा जाता है और फिर नतीजे चुनाव के सर्वर पर डाले जाते हैं। 

पहले चरण के वोटों की गिनती के बाद ईवीएम को फिर से सील किया जाता है। पहले चरण की काउंटिंग के बाद चुनाव अधिकारी दो मिनट ठहरते हैं। इस दौरान अगर किसी उम्मीदवार को कोई संदेह हो तो वह दो मिनट के भीतर आपत्ति जाहिर कर सकता है और फिर से वोटों की गिनती की मांग रख सकता है। हालांकि, चुनाव अधिकारी फैसला लेता है फिर से गिनती हो या नहीं। 

बता दें कि वोटों की गिनती के दौरान चुनाव अधिकारी, काउंटिंग सुपरवाइजर और एजेंट, उम्मीदवार या उनके एजेंट, ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी और अन्य अधिकारी मौजूद रहते हैं। चुनाव अधिकारी यह जब पूरी तरह सुनिश्चित कर लेता है कि वोटों की गिनती में कोई कोताही नहीं बरती गई तो फिर नतीजे घोषित किए जाते हैं।

देखें वीडियो- 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधीएग्जिट पोल्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टीइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी