लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को झारखंड के धनबाद से बनाया उम्‍मीदवार, खूंटी से कालीचरण मुंडा होंगे प्रत्याशी

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2019 20:47 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है और इस चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार को खत्म हो जाएगा। इसके लिए तमाम पार्टियां और उम्मीदवार चुनावी प्रचार में अपनी ताकत झोंक दे रहे हैं। आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर, शामली और बिजनौर में सभाओं को संबोधित करेंगी। वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती मेरठ और गौतमबुद्धनगर में दो रैलियों को संबोधित करेंगी। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

08 Apr, 19 08:46 PM

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को झारखंड के धनबाद से बनाया उम्‍मीदवार, खूंटी सीट से कालीचरण मुंडा होंगे प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने झारखंड की दो लोकसभा सीटों के लिए दो उम्मीदवार घोषित किए हैं। झारखंड के धनबाद लोकसभा सीट से कीर्ति आजाद और खूंटी सीट से कालीचरण मुंडा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 

 

08 Apr, 19 06:16 PM

कांशीराम और आंबेडकर का अपमान: CM योगी

सीएम योगी ने सोमवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बयान पर कहा कि मायावती जी के द्वारा इस प्रकार का संबोधन... कांशीराम जी और आंबेडकर जी का इससे बड़ा दूसरा अपमान नहीं हो सकता है। अगर उन्हें केवल मुस्लिम वोट ही चाहिए तो स्वाभाविक रूप से दूसरा वोट भी तय कर लेगा कि कहां जाना है।

08 Apr, 19 03:49 PM

राजनीतिक दलों को आर्थिक नीतियों, विकास के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए-गडकरी

कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह ‘‘बहस करने योग्य राजनीतिक विषय नहीं’’ है और 21वीं सदी की राजनीति प्रगति एवं विकास पर आधारित है। 

08 Apr, 19 11:36 AM

मुंबई- प्रिया दत्त (मुंबई नॉर्थवेस्ट से सांसद) संजय दत्त के साथ नामांकन के लिए पहुंच गई हैं। 

08 Apr, 19 11:07 AM

कांग्रेस की मुंबई नॉर्थ से उम्मीदवार उर्मिला मांतोडकर आज अपना नामांकन भरेंगी। उर्मिला ने कहा- 'मेरे खिलाफ दायर किया गया मामला आधारहीन है। मैं हिंदुत्व में भरोसा करती हूं और इसका सम्मान करती हूं।' 

08 Apr, 19 10:30 AM

अपना दल (एस) ने पकौड़ी लाल कोल को यूपी के रॉबर्ट्सगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया।  

08 Apr, 19 10:12 AM

तमिलनाडु: कमल हासन की मक्कल निधी मय्यम पार्टी (एमएनएम) ने केयंबटूर के लिए 2024 का चुनावी घोषणापत्र 'कोवई-2024' जारी किया।  

08 Apr, 19 09:48 AM

तेजस्वी यादव ने जारी किया आरजेडी का घोषणापत्र....

08 Apr, 19 09:46 AM

तेजस्वी ने साथ ही बताया कि आरजेडी ने अपने घोषणा पत्र में 200 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम को संवैधानिक संरक्षण देने की भी बात कही है।

08 Apr, 19 09:45 AM

तेजस्वी यादव ने कहा- खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाएगा, शिक्षा में जीडीपी के 6 फीसदी के इस्तेमाल का प्रवाधान।

08 Apr, 19 09:44 AM

तेजस्वी ने साथ ही कहा- 'हमारे चुनावी घोषणापत्र में यह शामिल नहीं है लेकिन अगर सरकार में हम आये तो ताड़ी को मान्यता देंगे।'

08 Apr, 19 09:41 AM

तेजस्वी ने कहा- बिहार में पलायन को रोकना हमारा लक्ष्य होगा। केंद्र सरकार में हम आये तो आबादी के अनुपात से आरक्षण देंगे। मंडल कमीशन के तहत जो चीजें छूट गई हैं उसे लागू करेंगे। हम सम्मान से जीने का हक देंगे।

08 Apr, 19 09:35 AM

राष्ट्रीय जनता दल जारी कर रही है अपना घोषणापत्र। तेजस्वी यादव ने कहा कि दलितों-पिछड़ों को आबादी के मुताबिक आरक्षण देंगे। 

08 Apr, 19 08:08 AM

तेलंगाना की निजामाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे किसान आज से अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। किसान अपनी फसल के वाजिब दाम सुनिश्चित करने की मांग को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपने बीच से एक उम्मीदवार चुन उसके लिये समर्थन मांगने का फैसला किया है। किसानों ने चुनाव अभियान शुरू करने का फैसला शनिवार को जिले के अरमूर कस्बे में आयोजित बैठक में लिया गया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसबहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावतीराहुल गांधीप्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीखूंटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?