लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election: धर्मेंद्र ने कहा, 'देशभक्ति हमारे खून में, जैसे मैंने देश की सेवा की वैसे ही सनी देओल भी करेगा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 21:09 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के तहत जारी चौथे चरण की वोटिंग के बीच नजर चुनावी रैलियों और चुनाव से जुड़ी दूसरी अहम खबरों पर भी होगी। सनी देओल जहां आज गुरदासपुर से अपना नामांकन भरेंगे। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड के कोडरमा सहित पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर और बराकपोर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार में रैलियों को आज संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

29 Apr, 19 09:01 PM

सिद्धू ने मोदी पर दिया विवादित बयान

सिद्धू ने कहा, 'मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झुलाना और तुमसे सच बुलवाना असंभव है नरेंद्र मोदी।'

 

29 Apr, 19 05:59 PM

धर्मेंद्र ने कहा, 'देशभक्ति हमारे खून में, जैसे मैंने देश की सेवा की सनी भी वैसा ही करेगा'

अभिनेता धर्मेंद्र ने मुंबई में कहा,  'हम राजनीति की ABCD भी नहीं जानते, देशभक्ति हमारे खून में है। मैंने बीकानेर में जो काम किया है वो आप जाकर देखिए। सनी भी ठीक वैसे ही देश की सेवा करेगा।'

29 Apr, 19 03:56 PM

दिल्ली: बीजेपी नेता हरीश खुराना ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। हरीश के आरोप के अनुसार सुनीता केजरीवाल के दो वोटर आईडी हैं। एक साहिबादा (गाजियाबाज) और दूसरी दिल्ली के चांदनी चौक से।  

29 Apr, 19 03:44 PM

बिहार: पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना नामांकन भरा।  

29 Apr, 19 03:04 PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- दीदी आपकी जमीन खिसक चुकी है।  दीदी के 40 विधायक आज भी मेरे संपर्क में हैं। 23 मई के बाद दीदी के विधायक उनका साथ छोड़ देंगे। 

29 Apr, 19 03:00 PM

पश्चिम बंगाल के सेरमपुर में पीएम मोदी की रैली- TMC के गुंडे लोगों को वोट डालने से रोकने की जी-जान से कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं। लेकिन यहां की जनता गांव गांव में जनता मतदान केंद्र पर पहुंच रही है। 

29 Apr, 19 02:03 PM

चित्रकूट में अमित शाह की रैली- महामिलावट वाले अभी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश बदल गया है। यहां से उन्होंने बाहुबलियों को टिकट दिए हैं ... अब उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार है।

29 Apr, 19 02:02 PM

पहली बार वोट डाल रहे मतदाताओं को ‘मिशन महामिलावट’ को लेकर सचेत करना चाहता हूं, वे किसी भी कीमत पर पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के कोडरमा रैली में कहा

29 Apr, 19 11:48 AM

आम आदमी पार्टी के मौजूदा सांसद भगवंत मान के खिलाफ शिकायत दर्ज, नामांकन के हलफनामे में अलग-अलग जानकारी देने का आरोप  

29 Apr, 19 11:43 AM

पंजाब: सनी दोओल ने भरा गुरदासपुर से नामांकन। इस दौरान साथ में बॉबी देओल भी मौजूद रहे।  

29 Apr, 19 07:47 AM

पंजाब- बीजेपी उम्मीदवार सनी देओल आज गुरदासपुर से अपना नामांकन भरेंगे। इससे पहले उन्होंने आज अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो