लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में इस सीट पर NDA और BSP को बड़ा झटका, कांग्रेस ने खेली तुरुप चाल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 21, 2019 11:35 IST

Nagaur lok sabha seat: मुश्ताक खान ने अभी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीएसपी का दामन थामा था, जिसके बाद उन्होंने जमकर पार्टी के लिए वोट मांगे और 18 अप्रैल को बीएसपी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया था।

Open in App

राजस्थान में नागौर लोकसभा सीट इस बार चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (एनडीए) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बीएसपी का दामन थामकर यहां से चुनाव लड़ने वाले पार्टी उम्मीदवार मुश्ताक खान ने फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उनकी घर वापसी से एनडीए के वोटबैंक को नुकसान हो सकता है। 

कहा जा रहा था कि मुश्ताक के बीएसपी को ज्वाइन करने से एनडीए को फायदा होगा क्योंकि वो कांग्रेस के वोटबैंक में सेंधमारी करेंगे, जिससे उसको फायदा होगा। इस बार बीजेपी ने अपना प्रत्याशी यहां से नहीं उतारा है बल्कि एनडीए में शामिल हुई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी  के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल को यहां से उतारा है। 

बताते चलें कि मुश्ताक खान ने अभी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीएसपी का दामन थामा था, जिसके बाद उन्होंने जमकर पार्टी के लिए वोट मांगे और 18 अप्रैल को बीएसपी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया था। इधर, उन्हें कांग्रेस के स्थानीय व वरिष्ठ नेता मनाने में कामयाब हो गए और उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए कांग्रेस को फिर से ज्वाइन कर लिया। वहीं, बीएसपी को भी बड़ा झटका लगा है।  

उल्लेखनीय है कि नागौर सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार ज्योति मिर्धा को बनाया है और उनकी टक्कर हनुमान बेनीवाल से होगी। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से वर्तमान वर्तमान सांसद बीजेपी के सीआर चौधरी हैं, जिन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को मात्र 75, 218 वोटों से हराया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबहुजन समाज पार्टी (बसपा)नागौरराजस्थानराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील