लाइव न्यूज़ :

मुश्किल में तेजस्वी यादव, लालू की अनुपस्थिती में राजद में विद्रोही नेताओं की बढ़ी तादाद, चुनाव पर असर की संभावना

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2019 04:43 IST

लोकसभा चुनाव 2019: राजद के लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ही हैं. शिवहर और जहानाबाद के राजद प्रत्याशी के खिलाफ तो उन्होंने खुला विद्रोह कर दिया है. दोनों जगह अपने उम्मीदवार खड़ा कर दिया है और उनके समर्थन में रोड शो भी कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराजद लोकसभा की 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. राजद पहली बार इतने कम सीट पर चुनाव लड़ रही है. कई सीट पर तो राजद नेता ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ खम ठोक रहे हैं.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जेल में रहने के चलते तेजस्वी यादव को काफी मुश्किलों का सामना करना पद रहा है. राजद के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर पूरा चुनाव प्रचार संभालना पड़ रहा है. हालात ये हो गये हैं कि अपने अब तक के राजनैतिक जीवन का सबसे अहम चुनाव प्रचार कर रहे तेजस्वी यादव पार्टी के विद्रोह को नहीं रोक पा रहे हैं. सबसे बड़े विद्रोही अभी उनके बड़े भाई तेजप्रताप ही बने हुए हैं. मौजूदा स्थिति में लालू प्रसाद यादव की कमी काफी खल रही है. 

यही नही राजद के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. राजद लोकसभा की 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. राजद पहली बार इतने कम सीट पर चुनाव लड़ रही है. कई सीट पर तो राजद नेता ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ खम ठोक रहे हैं. पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा ने जिस तरह अपने  नाराज लोगों को मनाया वैसी कोई पहल पार्टी में नहीं दिखी. पार्टी के कई बड़े नेता खुद चुनाव मैदान में है और जो चुनाव से बाहर हैं वह सक्रिय नहीं हैं. ऐसे में सारा प्रचार और सारी व्यवस्था 10 सर्कुलर रोड और तेजस्वी यादव पर आकर टिक गई है.

राजद के लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ही हैं. शिवहर और जहानाबाद के राजद प्रत्याशी के खिलाफ तो उन्होंने खुला विद्रोह कर दिया है. दोनों जगह अपने उम्मीदवार खड़ा कर दिया है और उनके समर्थन में रोड शो भी कर रहे हैं. हाजीपुर सीट पर भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है. 

हालात ये हो गये हैं कि टिकट बंटवारे से नाराज पार्टी के कई प्रमुख नेता पार्टी छोड चुके हैं. इसमें पूर्व सांसद एमए फातमी, मंगनीलाल मंडल, पूर्व विधायक एसएस भास्कर, पूर्व विधान पार्षद रामबदन राय प्रमुख हैं. वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराज सीतामढी के पूर्व सांसद सीताराम यादव भी चुप बैठ गये हैं. फातमी तो महागठबंदन के उम्मीदवार के खिलाफ बसपा के टिकट पर मधुबनी से मैदान में उतर गये हैं.

उनका विरोध दरभंगा सीट को भी प्रभावित कर सकती है. वे तीन बार यहां से सांसद रह चुके हैं. पार्टी ने 19 में से सिर्फ एक टिकट अति पिछडा को दिया है. इसको लेकर भी पार्टी के अति पिछड़े नेताओं में नाराजगी है. इधर पार्टी नेता दबी जुबान से यह भी कह रहे हैं कि पार्टी के नाराज नेताओं को मनाने का भी कोई प्रयास नहीं हुआ है, न हो रहा है. इसका अच्छा संदेश नहीं जा रहा है. ऐसे में राजद के अंदर नाराजगी और बढ़ती हीं जा रही है, जिससे नुकसान की संभावना भी व्यक्त के जाने लगी है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019आरजेडीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील