जोधपुर लोकसभा सीट: पिता CM अशोक गहलोत के गढ़ से डेब्यू करेंगे वैभव गहलोत, BJP के गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे सामने

By धीरज पाल | Published: March 29, 2019 11:58 AM2019-03-29T11:58:20+5:302019-03-29T11:58:20+5:30

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 13वीं सूची जारी की है। इस सूची में राजस्थान से 19 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

Lok Sabha elections 2019: congress CM Ashok Gehlot son Vaibhav contest from Jodhpur Rajasthan | जोधपुर लोकसभा सीट: पिता CM अशोक गहलोत के गढ़ से डेब्यू करेंगे वैभव गहलोत, BJP के गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे सामने

वैभव गहलोत

Highlightsपूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र को बाड़मेर से टिकट दिया गया है।कांग्रेस ने ज्योति मिर्धा को नागौर से टिकट दिया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कांग्रेस ने  राजस्थान, गुजरात और उत्तरप्रदेश में लोकसभा की 31 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए। सूची में राजस्थान से 19 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

राजस्थान से प्रमुख नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का है, जिनको जोधपुर से टिकट दिया गया है। वैभव को इस सीट पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। वैभव गहलोत को जोधपुर सीट दिये जाने के पीछे की वजह है अशोक गहलोत का गढ़। दरअसल, यह सीट अशोक गहलोत का गढ़ माना जाता है। अशोक गहलोत इस सीट से अभी तक 5 पर बार जीत चुके हैं।

इस सीट पर साल 1980 में अशोक गहलोत ने अपनी पहली विजय रथ की शुरुआत की थी। इसके बाद 1984 में बीजेपी के नेता बलवीर सिंह को हराकर दोबारा जीत हासिल की। 1991 से लेकर 1998 तक इस सीट पर अपना कब्जा स्थापित किया था।

वैभव गहलोत की राह नहीं आसान

पिता अशोक गहलोत के गढ़ में डेब्यू करने वाले पुत्र वैभव गहलोत की राह आसान नहीं होगी। साल 2014 में बीजेपी के कद्दावर नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस की प्रत्याशी चंद्रेश कुमारी को भारी मतों से हराया था। बीजेपी ने इस बार भी जोधपुर से गजेंद्र सिंह को टिकट दिया है।

कांग्रेस का दबदबा 

आजादी के बाद हुए जोधपुर संसदीय सीट पर 16 आम चुनावों और 1 उपचुनाव में 8 बार कांग्रेस का कब्जा रहा, जबकि 4 बार बीजेपी ने जीत दर्ज की। इस सीट पर सबसे ज्यादा 8 बार जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस 1957, 1967, 1980, 1984, 1991, 1996, 1998, 2009 में जीती।  जबकि 1989, 1999, 2004 और 2014 में यह सीट बीजेपी के खाते में गई। 

राजस्थान से कांग्रेस से इन्हें मिला टिकट 

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र को बाड़मेर, जबकि ज्योति मिर्धा को नागौर से टिकट दिया है। कांग्रेस से गठबंधन के लिए हनुमान बेनीवाल की रालोपा ने नागौर सीट छोड़ने की शर्त रखी थी। मिर्धा को टिकट देने से गठबंधन की संभावना धूमिल हो गई है। टोंक सवाई माधोपुर से नमो नारायण मीणा, उदयपुर से रघुवीर मीणा और कई अन्य नेताओं को टिकट मिला है। 
 
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की यह 13वीं सूची है। इससे पहले कांग्रेस यूपी एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 262 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 

जोधपुर संसदीय सीट से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत राजनीति में एकदम नए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वैभव अपने पिता के गढ़ को बचाने में कामयाब हो पाएंगे या नहीं। यह तो लोकसभा चुनाव का परिणाम ही तय करेगा।   
 

Web Title: Lok Sabha elections 2019: congress CM Ashok Gehlot son Vaibhav contest from Jodhpur Rajasthan



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Rajasthan Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/rajasthan. Know more about Jodhpur Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list, Previous Winners, Live Updates, Election Results, Live Counting, polling booths on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/rajasthan/jodhpur/