लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, महागठबंधन के इन नेताओं के लिए छोड़ी

By स्वाति सिंह | Updated: March 17, 2019 15:57 IST

चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। देश की कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी । 

Open in App

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को ऐलान किया कि पार्टी ने एसपी-बीएसपी और आरएलडी के लिए 7 सीटों से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।  यानि इन सात सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। ये सीटें निम्न हैं- मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, गोंडा और पिलीभीत।

इसके अलावा जिस सीट पर मायावती, आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी और अजीत सिंह लड़ेंगे वहां कांग्रेस इन्हें टक्कर नहीं देगी। राज बब्बर ने कहा 'हम गोंडा और पीलीभीत की सीट से भी अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतार रहे हैं। यहां से हमारी सहयोगी पार्टी अपना दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।' राज बब्बर ने बताया कि कांग्रेस ने गठबंधन के लिए महान दल से बात की है। इस दल ने किसी लोकसभा सीट की मांग नहीं की है। हालांकि इसके प्रत्याशी कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर लड़ सकेंगे।

चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। देश की कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी । 

उत्तर प्रदेश की कुल 80 संसदीय सीटों के लिए कुल सात चरणों में मतदान होगा

जानें यूपी में किस चरण में कितने सीटों पर होगा मतदानपहला चरण-8 सीट,  11 अप्रैलदूसरी चरण-8 सीट, 18 अप्रैलतीसरा चरण-10 सीट, 23 अप्रैलचौथा चरण-13 सीट, 29 अप्रैलपांचवां चरण-14 सीट, 6 मईछठा चरण-14, सीट 12 मईसातवां चरण-13 सीट, 19 मई

लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे-

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के कुल 80 सीटों के लिए हुए आम चुनाव में सबसे ज्यादा 71 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल ने दो सीटें पर जीती। 

बहुजन समाज पार्टी का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला था जबकि समाजवादी पार्टी 5 सीटों पर विजयी रही। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली में दो सीटें जीती थी। कुल दो सीटों पर विजय हासिल की थी। 

लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश महागठबंधन में बसपा 38, सपा 37, रालोद तीन सीटों पर लड़ेगी जबकि अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ गठबंधन उम्मीदवार नहीं उतारेगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराज बब्बरकांग्रेसउत्तर प्रदेशमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां