लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: चंद्रशेखर रावण के सहारे बसपा को झटका देना चाहती है कांग्रेस

By संतोष ठाकुर | Updated: March 15, 2019 05:37 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चंद्रशेखर आजाद रावण से मुलाकात कर यह संकेत भी दे दिया है कि वह अपने यहां पर युवा और खासकर दलित युवा नेताओं की फौज तैयार करने में भी जुटी हुई है।

Open in App

उत्तर प्रदेश में दलित नेता चंद्रशेखर आजाद रावण से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मुलाकात ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। अपने गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखने पर कड़ा रूख रखने वाली बसपा सुप्रीमों मायावती के लिए यह बड़ा राजनैतिक संकेत माना जा रहा है। पश्चिमी उप्र में चंद्रशेखर आजाद रावण ने हाल के समय में दलितों के बीच अपनी तेजी से उपस्थिति व स्वीकार्यता को बढ़ाया है। ऐसे में उसके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मुलाकात को उप्र में कांग्रेस की ओर से बसपा की राजनैतिक काट को तैयार करना माना जा रहा है। संभवत: बसपा भी इस संकेत को समझ रही है। यही वजह है कि बसपा के अंदर इस मुलाकात को  लेकर काफी असंतोष होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि बसपा सुप्रीमोे मायावती ने इस मुलाकात पर अपनी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

यह माना जा रहा है कि सपा—बसपा गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखने में मायावती की बड़ी भूमिका रही है। इससे कांग्रेस काफी नाराज थी। यही वजह है कि उसने चंद्रशेखर के बहाने बसपा को राजनैतिक मात देने का निश्चय किया है। चंद्रशेखर आजाद रावण यह कहते रहे हैं कि वह बहुजन समाज में पैदा हुए हैं और उसी में मरेंगे। जिससे साफ है कि उनका लक्ष्य स्पष्ट रूप से वही बहुजन समाज है जिसकी राजनीति मायावती करती रही है। इतना ही नहीं, चंद्रशेखर आजाद रावण अपने नेता के रूप में भी कांशीराम का ही नाम लेते हैं। वह कहते हैं कि वह उनके आदर्श भी हैं। जिससे बसपा को और अधिक असहजता होती रही है। संभवत: यही वजह है कि जब चंद्रशेखर आजाद रावण को लेकर विगत में बसपा सुप्रीमो से सवाल किया गया कि जब वह बहुजन समाज की बात करते हैं, अपने आदर्श के रूप में कांशीराम को स्वीकारते हैं तो उन्हें पार्टी में क्यों नहीं लिया जाता है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कई लोग लाभ लेने के लिए आगे आना चाहते हैं। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चंद्रशेखर आजाद रावण से मुलाकात कर यह संकेत भी दे दिया है कि वह अपने यहां पर युवा और खासकर दलित युवा नेताओं की फौज तैयार करने में भी जुटी हुई है। उप्र में उसे यह कमी चंद्रशेखर आजाद रावण के रूप में खत्म होती दिख रही है। इससे न केवल कांग्रेस को उप्र में दलित वोटों को बढ़ाने में सफलता मिलेगी बल्कि उसे एक मजबूत जनाधार वाला दलित वक्ता भी मिल जाएगा। दलित और पिछड़ों में प्रभाव बढ़ाने का संकेत कांग्रेस ने उस समय भी दिया था जब उसने गुजरात में जिग्नेश मेवाणी, हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर को अपने साथ जोड़ा था। उप्र में यह इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि मायावती फिलहाल तक यहां पर निर्विवाद रूप से दलित नेता बनी हुई हैं। ऐसे में चंद्रशेखर के रूप में कांग्रेस को वोट के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उप्र में एक बड़ा दलित चेहरा मिल सकता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशकांग्रेसचन्द्रशेखर आज़ाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर