लाइव न्यूज़ :

बिहार: महागठबंधन में एक बार फिर सिर फुटौव्वल की स्थिति, बागी बन रहे वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2019 05:35 IST

पांचवें चरण में मधुबनी सीट पर वीआइपी पार्टी के प्रत्याशी बद्री पूर्वे के खिलाफ कांग्रेस के बागी शकील अहमद ने ताल ठोक रहे हैं. कांग्रेस के तमाम मान-मनौव्वल के बाद शकील मधुबनी में मैदान से नहीं हटे.

Open in App

महागठबंधन में एक बार फिर सिरफुटौव्वल शुरू हो गई है. कांग्रेस के खिलाफ वीआइपी (विकासशील इंसान पार्टी) ने मोर्चा खोलते हुए पांचवें चरण का बदला सातवें चरण में पटना साहिब सीट पर लेने के लिए कमर कस ली है. सातवें चरण के नामांकन के आखिरी दिन पटना साहिब सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ महागठबंधन में शामिल वीआइपी पार्टी ने रीता देवी को मैदान में उतार दिया है.

दरअसल, पांचवें चरण में मधुबनी सीट पर वीआइपी पार्टी के प्रत्याशी बद्री पूर्वे के खिलाफ कांग्रेस के बागी शकील अहमद ने ताल ठोक रहे हैं. कांग्रेस के तमाम मान-मनौव्वल के बाद शकील मधुबनी में मैदान से नहीं हटे. यही नही महागठबंधन के बागी हीं अपनी ही पार्टियों के लिए सिरदर्द बने हैं. इसी कडी में एक नाम है पूर्व सांसद लवली आनंद का. वह कांग्रेस में होते हुए भी कांग्रेस और महागठबंधन के प्रत्याशियों को हराने के लिए वोट मांग रही हैं. इतना ही नहीं वह खुलकर एनडीए के पक्ष में लोगों को मतदान करने के लिए उत्साहित भी करने में लगी हैं. सहरसा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन को हर फेज में हराने के लिए वह काम करेंगी. कांग्रेस की बागी नेता ने दावा किया कि चौथे चरण में भी महागठबंधन की हार सुनिश्चित है. वह और उनके समर्थक मुंगेर से राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की मदद किया है. उन्होंने दावा किया कि मुंगेर से महागठबंधन की प्रत्याशी की हार होगी और जदयू के ललन सिंह भारी मतों के अंतर से जीतेंगे. लवली आनंद ने यह भी दावा किया कि सुपौल, मधेपुरा, मोतिहारी और शिवहर में भी महागठबंधन की हार होगी. उन्होंने कहा कि शिवहर के लोगों के साथ न्याय नहीं हुआ है, वहां मैंने मेहनत की थी. लोगों के बीच समय दिया था और ऐन मौके पर मेरा टिकट कट गया और पैराशूट से धनपशु आ गए. ऐसे में मैं घोषणा कर चुकी हूं कि महागठबंधन को हर फेज में हर जगह पर हराएंगे.

यहां बता दें कि पूर्व सांसद ने कहा कि 13 वर्ष से पूर्व सांसद आनंद मोहन जेल की सलाखों में बंद हैं, इसलिए उनकी रिहाई के लिए जो भी हमलोगों की मदद में आगे आएंगे, हमलोग उनका साथ देंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हरेक मंच से हमारे कार्यकर्ताओं को मदद के लिए धन्यवाद दिया है. लवली आनंद ने कहा कि 5 जून को महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर सहरसा में आनंद मोहन की रिहाई को लेकर एक बडा आंदोलन होगा जिसमें बिहार और झारखंड से बडे पैमाने पर लोग जुटेंगे. उल्लेखनीय है कि बीते 25 जनवरी को लवली आनंद कांग्रेस में शामिल हुई थीं. जानकारी के अनुसार उन्हें पार्टी ने शिवहर से चुनाव टिकट देने का आश्वासन दिया था, लेकन यह सीट राजद के खाते में चली गई और वहां से पार्टी ने सैयद फैसल अली को टिकट दे दिया. इसके बाद से ही लवली आनंद ने बागी तेवर अख्तियार कर लिया है. हालांकि अभी उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है.

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीशत्रुघ्न सिन्हाबिहारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया