लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: भरत सिंह सोलंकी का दावा- अगर आणंद से कांग्रेस नहीं जीत सकी तो गुजरात में कोई और सीट नहीं जीत सकती

By भाषा | Updated: April 16, 2019 17:48 IST

लोकसभा चुनाव 2019: भारत की दुग्ध राजधानी के तौर पर पहचाने रखने वाले और अमूल डेयरी ब्रांड के लिए दुनियाभर में मशहूर आणंद में 2004 और 2009 में यहां से दो बार सांसद चुने गए सोलंकी और भाजपा के मितेश पटेल के बीच नजदीकी मुकाबला होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देआणंद पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है।राज्य में सभी 26 सीटों पर मतदान 23 अप्रैल को होगा। 

आणंद लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भरतसिंह सोलंकी भाजपा से यह सीट छीनने के लिए आश्वस्त हैं और उन्होंने दावा किया कि यह गुजरात में उनकी पार्टी का सबसे सुरक्षित चुनाव है। सोलंकी ने कहा कि अगर कांग्रेस मध्य गुजरात में आणंद लोकसभा सीट नहीं जीत सकती तो वह राज्य की 26 में से कोई भी सीट नहीं जीत सकती।

साल 2014 के चुनाव में भाजपा ने गुजरात में सभी 26 लोकसभा सीटें जीती थीं। भारत की दुग्ध राजधानी के तौर पर पहचाने रखने वाले और अमूल डेयरी ब्रांड के लिए दुनियाभर में मशहूर आणंद में 2004 और 2009 में यहां से दो बार सांसद चुने गए सोलंकी और भाजपा के मितेश पटेल के बीच नजदीकी मुकाबला होने की उम्मीद है। पटेल जाने माने कारोबारी हैं जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर को भांपते हुए मौजूदा सांसद दिलीप पटेल को टिकट नहीं दी।

पटेल ने नरेंद्र मोदी लहर के सहारे पूर्व केंद्रीय मंत्री सोलंकी को हराया था। आणंद पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है। पार्टी यहां से दस बार जीती जबकि भाजपा 1989, 1999 और 2014 में जीतने में कामयाब रही। यहां से कांग्रेस की दस बार की जीत में से पांच बार सोलंकी के नाना ईश्वर चावडा ने जीत दर्ज की। भाजपा के मितेश पटेल ने दावा किया कि यहां लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे क्योंकि वे नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। वहीं, सोलंकी ने कहा कि रोजगार की कमी और कृषि संकट जैसे मूल मुद्दों से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी। राज्य में सभी 26 सीटों पर मतदान 23 अप्रैल को होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरात लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आनंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos