लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का तंज- राहुल युवा हैं, अकेले हैं, गर्मी बढ़ती है तो छुट्टी पर विदेश चले जाते हैं, मां ढूंढ़ती रह जाती हैं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 10, 2019 20:34 IST

Lok Sabha Elections 2019: अमित शाह ने कहा, ''गर्मी बढ़ती है राहुल बाबा छुट्टी पर विदेश चले जाते हैं। हमें आपत्ति नहीं है। युवा हैं, अकेले हैं, छुट्टी पर चला गया इसमें क्या आपत्ति? छुट्टी पर ऐसे जाते हैं किसी को मालूम नहीं पड़ता। मां ढूंढ़ती रह जाती है बिटवा कहां चला गया।''

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के अंतिम दो चरणों के लिए जोर शोर से प्रचार कर रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा के चरखी दादरी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा।अमित शाह ने कहा कि जब गर्मी बढ़ती है तो राहुल बाबा छुट्टी पर विदेश चले जाते हैं। उनकी मां ढूंढ़ती रहती हैं।

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जोर शोर से प्रचार में जुटे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा के चरखी दादरी से राहुल गांधी पर तंज कसा। अमित शाह ने कहा, ''गर्मी बढ़ती है राहुल बाबा छुट्टी पर विदेश चले जाते हैं। हमें आपत्ति नहीं है। युवा हैं, अकेले हैं, छुट्टी पर चला गया इसमें क्या आपत्ति? छुट्टी पर ऐसे जाते हैं किसी को मालूम नहीं पड़ता। मां ढूंढ़ती रह जाती है बिटवा कहां चला गया।'' 

अमित शाह ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेन्दर हुड्डा के खिलाफ भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''हरियाणा में भुपेन्दर हुड्डा जी जमीन से जुड़ा होने का दावा करते हैं। हुड्डा जी आप जमीन से जुड़े नेता नहीं बल्कि जमीन के खिलाड़ी हो। आपने हरियाणा के गरीब किसानों की भूमि दिल्ली दरबार के दामाद को देने का काम किया है।''

अमित शाह ने बेटियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ''मोदी जी ने बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ अभियान की शुरुआत हरियाणा से की। पहले यहां 1000 बेटों की तुलना में 871 बेटियों का जन्म होता था। आज 1000 बेटों की तुलना में 922 बेटियों का जन्म हो रहा है।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहराहुल गांधीहरियाना लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’