लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ रैली में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच के नीचे शॉर्ट सर्किट से लगी आग

By भाषा | Updated: April 15, 2019 08:50 IST

सुरक्षा स्टाफ ने आग पर तुरंत काबू भी पा लिया जिसकी वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का भाषण लगातार जारी रहा।

Open in App

अलीगढ़ में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, चुनावी सभा के दौरान मंच के नीचे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। हालांकि आग को कुछ ही पलों में बुझा लिया गया।

मामले में तीन लोगों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान उनके लिए बनाए गए मंच में एयर कंडीशनिंग सर्किट के तार के ज्यादा गर्म होने की वजह से उसने आग पकड़ ली। 

हालांकि, सुरक्षा स्टाफ ने आग पर तुरंत काबू भी पा लिया जिसकी वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का भाषण लगातार जारी रहा और सुरक्षा स्टाफ ने बेहद खामोशी से आग पर काबू पा लिया, जिसकी वजह से किसी को फौरन कुछ पता नहीं लग सका। कुलहरि ने बताया कि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और तीन कर्मियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आग का पता तब चला जब नेताओं और अधिकारियों ने मंच के पास धुआं उठते देखा। इसे तुरंत ठीक कर लिया गया और फिर एसपीजी के जवानों ने प्रधानमंत्री को मंच पर जाकर शॉर्ट सर्किट की बात बताई।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी