लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में आप और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन, ये होगा सीटों का समीकरण

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 12, 2019 15:59 IST

दिल्ली में कांग्रेस ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की ओर से गठबंधन के लिए मना किए जाने के बाद वह अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने  हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) से गठबंधन किया है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से आप 3 सीटों पर और जननायक जनता पार्टी 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस बात का ऐलान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली कैबिनेट के मंत्री गोपाल राय ने की। 

आम आदमी पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका ऐलान करते हुए लिखा गया है- ''बदली है दिल्ली, अब बदलेंगे हरियाणा। हरियाणा की राजनीति में एक नई सुबह''

आप से बात नहीं बनने पर कांग्रेस अकेले दिल्ली में चुनाव लड़ने की तैयारी में 

दिल्ली में कांग्रेस ने 12 अप्रैल को कहा है कि आम आदमी पार्टी की ओर से गठबंधन के लिए मना किए जाने के बाद वह अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, हालांकि अगर आप सिर्फ दिल्ली में तालमेल करना चाहती है तो वह आज भी तैयार है। पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने यह भी कहा कि जल्द ही दिल्ली की सभी सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

पीसी चाको ने कहा, ''हम सहमति बनाने की कोशिश कर रहे थे। हमारी नीति है कि बीजेपी को हराने के लिए अलग-अलग राज्यों में गठबंधन किया जाए। दिल्ली में भी यह सुझाव आया कि आप के साथ गठबंधन किया जाए और वह (कांग्रेस) तैयार भी है।'' 

चाको ने कहा, ''दिल्ली इकाई आप के साथ जाने को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि राहुल गांधी ने मुझे जिम्मेदारी दी थी कि मैं अपने नेताओं और आप के साथ बातचीत करूं। (पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :आम आदमी पार्टीहरियाना लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील