लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में पहले चरण के चुनाव में सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला

By भाषा | Updated: April 7, 2019 12:24 IST

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में 11,18, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होने हैं। पहले चरण में वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर और यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचार संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस का मुकाबला सीधे भाजपा और दो क्षेत्रों में शिवसेना से होने जा रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र गढ़चिरौली-चिमूर में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होंगे।

महाराष्ट्र में लोकसभा के पहले चरण के मतदान में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना और विपक्षी कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। इस चरण में सात सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। चार संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस का मुकाबला सीधे भाजपा और दो क्षेत्रों में शिवसेना से होने जा रहा है।

वहीं एक सीट पर राकांपा का मुकाबला भाजपा के साथ है। कुल 116 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और 14,919 मतदान केंद्रों पर 1.30 करोड़ से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल मतदाताओं में से 66.71 लाख पुरुष हैं और 63.64 लाख महिला हैं। वहीं थर्ड जेंडर के 181 मतदाता हैं।

राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में 11,18, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होने हैं। पहले चरण में वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर और यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। नागपुर में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और कांग्रेस के नाना पटोले के बीच मुकाबला है।

पटोले ने 2017 में भाजपा छोड़ दी थी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि दलित और मुस्लिम मतदाता नागपुर में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय नागपुर में है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने में कुनबी और बंजारा समुदाय चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा कर सकते हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर चौथी बार चुने जाने के लिए चंद्रपुर से मैदान में हैं। यहां भाजपा नेता के मुख्य प्रतिद्वंद्वी सुरेश धानोरकर हैं। धानोरकर पिछले साल शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वर्धा में कांग्रेस ने महिला मोर्चा की प्रमुख चारूलता टोकस को उम्मीदवार बनाया है। टोकस का मुकाबला यहां के मौजूदा सांसद रामदास टडास हैं।

वहीं गढ़चिरौली-चिमूर में भाजपा के उम्मीदवार अशोक नेटे का मुकाबला कांग्रेस के नामदेव उसेंडी से है। गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल उपलब्ध रखें और धूप से बचने की व्यवस्था करें। नक्सल प्रभावित क्षेत्र गढ़चिरौली-चिमूर में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos