लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव नतीजे 2019: प्रचंड जीत के साथ PM मोदी ने नेहरू-इंदिरा गांधी जैसा करिश्मा दोहराया

By निखिल वर्मा | Updated: May 23, 2019 19:11 IST

जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे तीसरे पीएम बन गए हैं जिन्होंने अपने नेतृत्व में लगातार दूसरी बार पार्टी को बहुमत दिलाया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने साल 2014 में 282 सीटों पर जीत हासिल की थी।1984 में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 414 सीटों पर जीत हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव नतीजे 2019 में पीएम नरेंद्र का डंका बज रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 300 सीटों का आंकड़ा पार करने के कगार पर है। जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे तीसरे पीएम बन गए हैं जिन्होंने अपने नेतृत्व में लगातार दूसरी बार पार्टी को बहुमत दिलाया।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने 1951-52, 1957 और 1962 लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री के बाद प्रधानमंत्री का पद संभालने वाली इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पहली बार 1967 में चुनाव लड़ा था। 1967 के चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस ने 283 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि 1971 के चुनाव में कांग्रेस को 353 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

नेहरू-इंदिरा-राजीव का रिकॉर्ड

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अब तक तीन बार कांग्रेस को अपने दम पर बहुमत दिलाई है। तीनों बार कांग्रेस ने 360 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तीन बार कांग्रेस पार्टी को 280 से ज्यादा सीटों पर जीत दिलाई है। दो बार कांग्रेस को उनके नेतृत्व में 350 से ज्यादा सीटें मिली है। वहीं भारत के संसदीय इतिहास सिर्फ एक बार कोई पार्टी 400 पार पहुंची है। 1984 में इंदिरा गांधी के हत्या के बाद हुए चुनाव में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 414 सीटों पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीजवाहरलाल नेहरूइंदिरा गाँधीराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष