देश भर में सबसे ज्यादा नोटा वोट पड़े बिहार में, कन्हैया कुमार की पार्टी को NOTA से भी कम वोट

By निखिल वर्मा | Updated: May 24, 2019 19:38 IST2019-05-24T19:35:21+5:302019-05-24T19:38:33+5:30

वामदलों ने बिहार की सात सीटों बेगूसराय, आरा, पूर्वी चंपारण, काराकाट, सिवान, जहानाबाद और उजियारपुर में चुनाव लड़ा था। तीनों दलों को बिहार में 849602 वोट मिले हैं जबकि नोटा को 815144 वोट मिले है। भाकपा-माले, सीपीआई और सीपीएम को नोटा से कम वोट मिले हैं।

lok sabha Election Results 2019: Bihar Sees Highest Number Of NOTA Votes | देश भर में सबसे ज्यादा नोटा वोट पड़े बिहार में, कन्हैया कुमार की पार्टी को NOTA से भी कम वोट

बिहार में नोटा में 815144 वोट पड़े।

Highlightsबिहार में बेगूसराय सीट पर कन्हैया कुमार बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह के हाथों हार गएआरा सीट पर भाकपा-माले के उम्मीदवार राजू यादव को 418266 वोट मिले

लोकसभा चुनाव 2019 में देश भर में बिहार में सबसे ज्यादा नोटा का वोट पड़ा है। बिहार में कुल दो फीसदी वोट नोटा वाले हैं। बहुजन समाज पार्टी, भाकपा माले, सीपीआई, सीपीएम जैसी पार्टियों को बिहार में नोटा से भी कम वोट मिले है।

बिहार में नोटा से कम वोट

पार्टी      वोट
बीएसपी  1.67%
माले     1.33 %
सीपीएम  0.07%
सीपीआई 0.69%

वामदलों ने बिहार की सात सीटों बेगूसराय, आरा, पूर्वी चंपारण, काराकाट, सिवान, जहानाबाद और उजियारपुर में चुनाव लड़ा था। तीनों दलों को बिहार में 849602 वोट मिले हैं जबकि नोटा को 815144 वोट मिले है। जहानाबाद और पूर्वी चंपारण में वामदलों को नोटा से भी कम वोट मिला। 

बहुजन समाज पार्टी ने बिहार सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसे भी नोटा से कम वोट मिला।

माले को मिले वोट

सीट      माले      नोटा
आरा     418266   21763
काराकाट  24892    22002
जहानाबाद 26285   27574 
सीवान   74554     8464

सीपीएम को मिले वोट
सीट        सीपीएम   नोटा
उजियारपुर   27482  14405

सीपीआई को मिले वोट
सीट     सीपीआई   नोटा
बेगूसराय  267917  20408
पूर्वी चंपारण 10206  22644

एक तिहाई सीटों पर नोटा तीसरे नंबर पर

बिहार के 40 लोकसभा क्षेत्रों में से एक तिहाई पर लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं के लिए नोटा तीसरे सबसे पंसदीदा विकल्प के रूप में सामने आया है। बिहार के अररिया और कटिहार लोकसाभा सीटें, जहां मुस्लिम मतदाताओं की एक बड़ी संख्या है और इन सीटों से अल्पसंख्यक समुदाय के सांसदों को एनडीए उम्मीदवारों के हाथों इस बार पराजय झेलनी पडी है, वहां भी नोटा के प्रति लोगों का रूझान पाया गया है।

अररिया में 20,618 और कटिहार में 20,584 मतदाताओं ने नोटा को विकल्प के रूप में चुना। गोपालगंज में सबसे ज्यादा 51,660 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। 

बिहार में कुल वोटर्स-7.06 करोड़
मतदान- 4.07 करोड़
प्रतिशत में-57.72 फीसदी वोटिंग

Web Title: lok sabha Election Results 2019: Bihar Sees Highest Number Of NOTA Votes



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Bihar Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/bihar.