लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Result 2024: मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से 50 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, रामकृपाल यादव पिछड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2024 18:36 IST

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार की पाटलिपुत्र सीट पर राजद उम्मीदवार और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती 50 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा के रामकृपाल यादव से था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की पाटलिपुत्र सीट पर राजद उम्मीदवार आगेलालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती 50 हजार से ज्यादा वोटों से आगे उनका मुकाबला भाजपा के रामकृपाल यादव से

Lok Sabha Election Result 2024: चुनाव आयोग के अनुसार बिहार की पाटलिपुत्र सीट पर राजद उम्मीदवार और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती 50 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा के रामकृपाल यादव से था। मीसा भारती को अब तक 420860 और रामकृपाल यादव को 367020 वोट मिले हैं।

बिहार की 40 लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के अब तक मिले रुझान में प्रदेश में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 30 सीटें मिलती दिख रही हैं। और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को 9 सीटें मिल रही हैं। पूर्णिया से निर्दलीय पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। गया से पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी राजद के कुमार सर्वजीत को हराकर चुनाव जीत गए हैं। 

मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर गया लोकसभा सीट जीत ली। बिहार के दरभंगा संसदीय सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल जी ठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी ललित कुमार यादव से 1,78,156 वोट के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। बिहार के दरभंगा संसदीय सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल जी ठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी ललित कुमार यादव से 178156 अंतर से चुनाव जीत गए हैं। 

आम चुनाव के रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा के बहुमत से दूर रहने के संकेत मिल रहे हैं। बीजेपी को उत्तर प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। लेकिन ओडिशा और आंध्र में पार्टी ने सफलता हासिल की है। तेदेपा, भाजपा और जनसेना का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आंध्र प्रदेश में 21 लोकसभा सीटों पर आगे है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने भाजपा को लगे झटके पर कहा है कि  इस लोकसभा चुनाव का परिणाम जनता और लोकतंत्र की जीत है तथा यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक एवं नैतिक हार है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 8360 उम्मीदवार सियासी मैदान में थे। इसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शशि थरूर, शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

कब-कब हुए मतदान?

पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 (102 सीट)दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 (89 सीट)तीसरा चरण: 7 मई 2024 (94 सीट)चौथा चरण: 13 मई 2024 (96 सीट)पांचवां चरण: 20 मई 2024 (49 सीट)छठा चरण: 25 मई 2024 (57 सीट)सातवां चरण: 1 जून (57 सीट)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024बिहारमीसा भारतीलालू प्रसाद यादवआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष