लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी को लेकर दिया था विवादित बयान, कांग्रेस के सहयोगी दल के नेता कवाडे गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 3, 2019 22:17 IST

पुलिस के अनुसार, कवाडे ने सोमवार को नागपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ कथित रूप से महिला विरोधी टिप्पणियां करने पर पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी (पीआरपी) के नेता जयदीप कवाडे को बुधवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि कवाडे को बाद में जमानत पर रिहा किया गया।

पुलिस के अनुसार, कवाडे ने सोमवार को नागपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कवाडे ने स्मृति के माथे पर बड़ी बिंदी लगाने के संदर्भ में टिप्पणियां की थीं।

चुनाव अधिकारी मदन सूबेदार ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लकड़गंज थाने में कवाडे के खिलाफ भादंसं की धाराओं 295ए (धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला कृत्य करना), 500 (मानहानि), 294 (अश्लील कृत्य एवं गीत) और 171 (जी) (चुनाव के संबंध में झूठा बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया।

थाने के निरीक्षक भानुदास तिडोल्कर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि शिकायत के अनुसार, कवाडे ने एक अप्रैल की शाम को कुम्भारटोली में एक जनसभा को संबोधित किया जहां उन्होंने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, पुलिस ने कवाडे के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।’’ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कवाडे के खिलाफ नागपुर सीट के निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी थी। पीआरपी महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है। पार्टी के प्रमुख जयदीप के पिता और एमएलसी जोगेंद्र कवाडे हैं।

टॅग्स :स्मृति ईरानीलोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप