लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः हार के कारणों का पता लगाने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्षों से मांगी बूथ-वार रिपोर्ट

By शीलेष शर्मा | Updated: June 8, 2019 06:14 IST

लोकमत के हाथ लगे इस पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर हुए मतदान का संपूर्ण विवरण तैयार कर यह बताए कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को कितने वोट मिलें और यदि वह पिछड़ा तो उसके पिछड़ने का क्या कारण था. 

Open in App
ठळक मुद्देराज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को भेजे इस पत्र में 11 जून तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है.पार्टी का नेतृत्व इस बात की भी पड़ताल कर रहा है कि लोकसभा चुनाव में आतंरिक कलह के कारण पार्टी को कितना नुकसान हुआ

नई दिल्ली, 7 जून: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर पार्टी ने समीक्षा की शुरुआत कर दी है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजकर चुनाव में हार के कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है.

लोकमत के हाथ लगे इस पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर हुए मतदान का संपूर्ण विवरण तैयार कर यह बताए कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को कितने वोट मिलें और यदि वह पिछड़ा तो उसके पिछड़ने का क्या कारण था. 

राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को भेजे इस पत्र में 11 जून तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है. सूत्र बताते है कि 11 जून के बाद पार्टी की कार्यसमिति की बैठक बुलाये जाने की संभावना है जिसमें प्रत्येक राज्य के प्रभारी महासचिव से प्रदेश अध्यक्षों से मिली रिपोर्ट पर उनकी टिप्पणी मांगी जाएगी ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि पार्टी को लोकसभा चुनाव में करारी पराजय का सामना क्यों करना पड़ा. 

सूत्रों का यह भी दावा था कि पार्टी का नेतृत्व इस बात की भी पड़ताल कर रहा है कि लोकसभा चुनाव में आतंरिक कलह के कारण पार्टी को कितना नुकसान हुआ और इसे समाप्त करने के लिए अब क्या कदम उठाये जाने है. लेकिन यह कवायत राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर पैदा हुए हालातों पर विराम लगाने के बाद ही पूरी हो सकेगी. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी