लाइव न्यूज़ :

वाराणसी से मोदी के खिलाफ उतरे कांग्रेस के अजय राय ट्विटर पर छाए, यूजर्स ने कुछ इस तरह की दी प्रतिक्रियाएं

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 25, 2019 15:01 IST

अजय राय ने पिछली बार यहां से चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे जबकि अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर रहे थे।  2014 के लोकसभा चुनाव में केजरीवाल को वाराणसी में दो लाख से ज्यादा वोट भले मिले थे और उन्हें पीएम मोदी से तीन लाख 80 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। 

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने वाराणसी से अपना प्रत्याशी अजय राय को बनाया है। हालांकि लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को नरेंद्र मोदी के सामने उतारेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सपा-बसपा-आरएलडी के महागठबंधन ने वाराणसी के श्यामलाल यादव की बहू शालिनी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वाराणसी सीट से अजय राय का नाम घोषित होने के बाद ट्विटर पर वह टॉप ट्रेंड में आ गए और लोगों ने अलग-अलग तकीके से अपनी प्रतिक्रिया दी।

द स्किन डॉक्टर नाम का ट्विटर हैडल एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखता है कि वाराणसी में अजय राय को मोदी के खिलाफ लड़ते प्रियंका गांधी गांधी देख रही है। एक अन्य ट्विटर हैंडल ने लिखा, अजय राय एक भूमिहार हैं और वह उच्च जाति के वोट को बटोरेंगे। सपा की शालिनी यादव के लिए अच्छा मौका है।बेनुगोपाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रियंका वाड्रा वाराणसी से भाग गईं हैं। अजय राय अब कांग्रेस के कैंडिडेट हैं। एक अन्य ने ट्वीट किया कि कांग्रेस से अजय राय को मैदान में उतारा। वह मोदी के खिलाफ वाराणसी में भी क्यों चुनाव लड़ना चाहते हैं? समय, पैसा और हर चीज की बर्बादी है।आपको बता दें कि अजय राय ने पिछली बार यहां से चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे जबकि अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर रहे थे।  2014 के लोकसभा चुनाव में केजरीवाल को वाराणसी में दो लाख से ज्यादा वोट भले मिले थे और उन्हें पीएम मोदी से तीन लाख 80 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। 

नरेंद्र मोदी को पांच लाख 81 हजार वोट मिले थे, जबकि अरविंद केजरीवाल को दो लाख नौ हजार मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय तब तीसरे स्थान पर रहे थे, लेकिन उन्हें 75 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वाराणसी को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां 1991 से लेकर 2014 तक हुए सात लोकसभा चुनाव में 6 बार बीजेपी को जीत मिली है। 2004 में जरूर कांग्रेस के राजेश मिश्रा ने बीजेपी के शंकर प्रसाद जायसवाल को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाववाराणसी लोकसभा सीटनरेंद्र मोदीकांग्रेसप्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है