लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने कहा- अगर कर्नाटक ने दी 22 लोकसभा सीट तो राज्य में 24 घंटे में बना देंगे सरकार

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2019 15:20 IST

येदियुरप्पा ने कुछ दिन पहले भी भारत के पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद भी कहा था कि इस कदम से बीजेपी कर्नाटक में 22 सीटें जीत लेगी।

Open in App

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि अगर लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कर्नाटक से 22 सीटें मिलती हैं तो वे राज्य में 24 घंटे के अंदर सरकार बना लेंगे। येदियुरप्पा ने यह बात बेलगाम जिले के यारागट्टी गांव में एक जनसभा में कही। येदुयुरप्पा ने साथ ही कहा, 'कर्नाटक की 6.5 करोड़ जनता लगातार इस सरकार को गिराने की बात कर रही है।' 

येदियुरप्पा का यह बयान उस समय आया है जब दो महीने पहले ही दो निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन से समर्थन वापस लेने से राज्य में राजनीतिक अस्थिरता नजर आने लगी थी। यही नहीं इस तरह की भी खबरें आई थी कि कांग्रेस के तीन विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं।

येदियुरप्पा ने कुछ दिन पहले भी भारत के पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद भी कहा था कि इस कदम से बीजेपी कर्नाटक में 22 सीटें जीत लेगी। कर्नाटक में फिलहाल जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है और एचडी कुमारास्वामी मुख्यमंत्री हैं। वैसे, पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। जेडीएस ने 37 सीटें हासिल की थी और कांग्रेस (80 सीट) के साथ वह सरकार बनाने में कामयाब रही थी। बीजेपी को 104 सीटें विधान सभा चुनाव में मिली थी।

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें

पार्टी   सीट

बीजेपी  17

कांग्रेस  09

जेडीएस 02  

कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें

पार्टी   सीट

बीजेपी- 104

कांग्रेस-  80 सीट

जेडीएस- 38 सीट (एक सीट बसपा मिलाकर)

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटकबीएस येदियुरप्पाशिमोगा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी