लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 6the Phase: 'वो अल्लाह तौबा चिल्ला रहे थे, लाहौर जाकर उनकी ताकत देख आया हूं', पीएम मोदी ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 23, 2024 16:21 IST

पीएम मोदी एक सवाल के जवाब में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ऐसा है कि मैं वो ताकत लाहौर जाकर चेक कर आया हूं, अल्लाह तौबा चिल्ला रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने लाहौर यात्रा पर बताया, कैसा था पाकिस्तान का माहौल पीएम मोदी ने कहा, वह हाय अल्लाह तौबा चिल्ला रहे थेसाल 2015 में अचानक पाकिस्तान पहुंचे थे मोदी

Lok Sabha Election 6the Phase: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रहे हैं। इस दौरान वह एक सवाल के जवाब में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ऐसा है कि मैं वो ताकत लाहौर जाकर चेक कर आया हूं, अल्लाह तौबा चिल्ला रहे थे। पीएम मोदी का यह जवाब मणिशंकर अय्यर के उस सवाल का था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए, क्योंकि उनके पास एटम बम है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं लाहौर पहुंचा तो, वहां लोग हैरान रह गए। एक पत्रकार चिल्ला रहा था, हा. अल्लाह, हाय तौबा, बिना विजा के यह पाकिस्तान कैसे आ गए, क्या इन्हें डर नहीं लगता है। अरे भई यह कभी हमारा ही हिस्सा था। फिर डरने की क्या बात है।

पीएम कब गए लाहौर

प्रधानमंत्री पाकिस्तान के लाहौर साल 2015 में गए थे। पीएम मोदी अफगानिस्तान से लौट रहे थे। इधर, अचानक से पीएम मोदी लाहौर पहुंच गए। पाकिस्तान में सभी लोग सकते में थे। पीएम मोदी ने यहां पर तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात की। और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान पीएम नवाज शरीफ की मां के लिए उपहार लेकर भी गए थे। पीएम मोदी की इस यात्रा की भारत और पाकिस्तान की मीडिया में खूब चर्चा हुई। उस दौरान यह कहा गया था कि दोनों देश के प्रधानमंत्री पिछली बातों को भूल कर नई दोस्ती की मिसाल देना चाहते हैं। साथ ही दोनों देश के बीच रिश्ते अच्छा करना चाहते हैं।

चुनावी सभा में भी बरसे मोदी

पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए, क्योंकि उसके पास एटम बम है। इस बयान को लेकर कांग्रेस पर पीएम मोदी चुनावी सभा में भी आक्रामक रहे हैं। उन्होंने कहा वह कहते हैं कि पाकिस्तान की इज्जत करो, हम उन्हें चूड़िया पहना देंगे। मालूम हो कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कही बार कहा है कि पाकिस्तान में लोग खाने के लिए मोहताज हो गए हैं। लोग एक किलो राशन के लिए गली के जानवरों की तरह लड़ रहे हैं, उनके एटम बम भी पस्त है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तानMani Shankar Aiyarकांग्रेसनवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी