लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में मैदान में उतरे 1,625 उम्मीदवारों में से केवल 8% महिलाएं, 25% उम्मीदवारों के पास 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 9, 2024 10:47 IST

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा। पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में होंगे लेकिन इनमें से केवल 8% महिलाएं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण में मैदान में उतरे 1,625 उम्मीदवारों में से केवल 8% महिलाएं हैंपहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवारों में से 134 महिलाएं और 1,491 पुरुषपहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए  19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा। पहले चरण में कुल  1,625 उम्मीदवार मैदान में होंगे लेकिन इनमें से केवल  8% महिलाएं हैं। ये हाल तब है जब  संसद ने पिछले साल महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% सीटें आरक्षित करने का विधेयक पारित किया था।

महिला आरक्षण विधेयक के पास होने के बावजूद राजनीतिक दल अधिक महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की जल्दी में नहीं दिख रहे हैं। विधेयक पारित हो गया और सितंबर 2023 में राष्ट्रपति की सहमति भी प्राप्त हुई, लेकिन इसे अगले परिसीमन के बाद ही लागू किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवारों में से 134 महिलाएं और 1,491 पुरुष हैं। 

पहले चरण में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मिजोरम में महिला उम्मीदवारों का प्रतिशत (16%) सबसे अधिक है। पहले चरण में 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में से छह में कोई महिला उम्मीदवार नहीं है। ये हैं छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, मणिपुर और त्रिपुरा।

बता दें कि 2019 के चुनाव में कुल उम्मीदवारों (8,054) में से 9% (726) महिलाएं थीं। चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि उनमें से 78 महिलाएं 17वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं और 575 की जमानत जब्त हो गई। 2019 में टीएमसी ने अपने 41% टिकट महिला उम्मीदवारों को दिए थे।

इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा पहले चरण के 1,625 में से 1,618 उम्मीदवारों के विश्लेषण में पाया गया कि उनमें से 16% ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं और 25% के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। एडीआर ने कहा कि उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.51 करोड़ रुपये है।

बता दें कि पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा। सात मई को तीसरे चरण में, 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। पांचवें चरण में 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा। सातवें और अंतिम चरण में एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा। परिणाम 4 जून को आएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं। ऐसे मतदाताओं की संख्या 1.8 करोड़ है, जो पहली बार मतदान करेंगे और मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं।  देशभर में मतदाता लिंगानुपात 948 है और 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। देश में 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र होंगे और 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगलोकसभा संसद बिलADR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम