एक्टर सनी देओल को गाड़ी पर चढ़ महिला ने की KISS, बटाला में कर रहे थे रोडशो
By सतीश कुमार सिंह | Published: May 9, 2019 06:37 PM2019-05-09T18:37:59+5:302019-05-09T18:37:59+5:30
सनी देओल को लगा महिला उनके साथ फोटो खिचवाने के लिए गाड़ी पर चढ़ी है, लेकिन फिर जो हुआ उससे सनी देओल भी हैरान रह गए। महिला ने पहले सनी देओल को गले लगाया और उसके बाद उनके गाल पर किस कर दी।
लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में है। पंजाब में 13 सीट के लिए 19 मई को मतदान है। इस बीच पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और एक्टर सनी देओल बुधवार को बटाला में रोश शो निकाला। रोड शो के दौरान एक महिला सनी देओल की गाड़ी पर चढ़ गई।
सनी देओल को लगा महिला उनके साथ फोटो खिचवाने के लिए गाड़ी पर चढ़ी है, लेकिन फिर जो हुआ उससे सनी देओल भी हैरान रह गए। महिला ने पहले सनी देओल को गले लगाया और उसके बाद उनके गाल पर किस कर दी। सनी को किस करने के बाद वह महिला मुस्कुराते हुए गाड़ी से नीचे उतर आई। महिला की इस हरकत से सभी हैरान थे तो वहीं सनी का चेहरा शर्म से लाल हो गया था। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
A female fan of Sunny Deol kissed on his cheeks during Election road show,,,bjp leaders sees it as showering of love by Sunnys supporters The video getting viral .watch this .. @iamsunnydeol@aapkadharam @BJP4India@BJP4Punjabpic.twitter.com/bbIrG1EThd
— Govind Pandey 💙 (@imgovindpandey) May 9, 2019
गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा एवं शिरोमणि अकाली दल गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी श्री @iamsunnydeol ने आज बटाला में रोड शो किया। श्री देओल के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ उनके एकतरफा विजय की घोषणा करती है। pic.twitter.com/m0F2xCiL03
— BJP PUNJAB (@BJP4Punjab) May 8, 2019
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) May 3, 2019
ਭੰਗੂੜੀ (ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ) ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲਿਆ ਪਿਆਰ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ, ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਧੰਨਵਾਦ |
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) May 3, 2019
भंगूडी (सुजानपुर विधानसभा ) के लोगों ने दिया प्यार और सत्कार, तह दिल से आभार |#sunnydeol#election2019#Loksabha#sunnywithgurdaspur#namosunnydeolpic.twitter.com/MifpDNuEqg
बता दें कि भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने गुरदासपुर लोक सभा सीट के हल्का बटाला में रोड शो निकाला। रोड शो शुरू करने से पहले सन्नी देओल बटाला बार कौंसिल में वकीलों से मिलने पहुंचे। इस मौके सन्नी देओल मीडिया कर्मियों के सवालों से बचते दिखाई दिए। वहीं बार कौंसिल में वकीलों से मिलने के बाद सन्नी देओल अपने रोड शो के लिए निकले। इस मौके बटाला से भाजपा और अकाली दल की लीडरशिप सनी देओल के साथ मौजूद रहे। सनी के रोड शो में उन्हें चाहने वालो का हजूम लगा नजर आया।