लाइव न्यूज़ :

जया प्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता को महिला आयोग ने भेजा नोटिस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 28, 2019 17:58 IST

Lok Sabha Election 2019, SP Leader Remark on Jaya Prada: वीडियों में सपा नेता कहते हुए देखे जा रहे हैं, ''एक दिन बस में जा रहा था.. तो उनका काफिला जा रहा था.. जाम लगा था तो मैंने बस में से उतरकर उनको देखने की कोशिश की और ये भी हो सकता है कि जाम खुलवाने के लिए कहीं ठुमका न लगा दें ये..

Open in App
ठळक मुद्देजया प्रदा को लेकर नेता ने कहा था कि अब रामपुर के लोगों की शामें रंगीन हो जाएंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सपा नेता की अभद्र टिप्पणी पर संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है।

Lok Sabha Election 2019, SP Leader Remark on Jaya Prada: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के रामपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार जया प्रदा को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले समाजवादी नेता फिरोज खान पर राष्ट्रीय महिला आयोग का चाबुक चला है। महिला आयोग ने फिरोज खान नोटिस भेजा है। फिरोज खान संभल से सपा के नेता हैं और रामपुर से पार्टी प्रत्याशी आजम खान के करीबी बताए जाते हैं। गुरुवार (28 मार्च) को फिरोज खान का समाचार एजेंसी एएनआई पर एक वीडियो आया था जिसमें वह जया प्रदा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए देखे जा रहे हैं। 

फिरोज खान ने जया प्रदा को लेकर कहा कि अब रामपुर की शामें रंगीन हो जाएंगी। वीडियों में वह कहते हुए देखे जा रहे हैं, ''एक दिन बस में जा रहा था.. तो उनका काफिला जा रहा था.. जाम लगा था तो मैंने बस में से उतरकर उनको देखने की कोशिश की और ये भी हो सकता है कि जाम खुलवाने के लिए कहीं ठुमका न लगा दें ये.. बड़ी अजीब-अजीब सी बात है और रामपुर में तो.. रामपुर की शामें बड़ी रंगीन हो जाएंगी अब तो.. जब चुनावी माहौल चलेगा..।''

वीडियो में वह आगे आगे कहते हैं, ''रामपुर के लोग भी बहुत माशाअल्लाह अच्छे हैं.. सुलझे हुए हैं.. हालांकि सूझबूझ के हैं क्योंकि रामपुर में माली हालत में साहब ने इतना काम कराया है तो वोट तो वो समाजवादी पार्टी को ही देंगे रामपुर के लोग.. पूरे लोकसभा के.. लेकिन अपने मजे लूटने में वो कसर इस वक्त छोड़ेंगे नहीं क्योंकि उन्हें एक दफे मौका मिला है.. तो यही कहेंगे कि भई अब पैरों में घुंघरू बंधा दो तो फिर मेरी चाल और ठुमके देख लो.. तो शामें तो वहां की खूब रंगीन होंगी।''

बता दें कि जया प्रदा 2004 और 2009 में सपा के उम्मीदवार को तौर पर रामपुर से सांसद रह चुकी हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावजयाप्रदासमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतUP Elections: अभिनेत्री जयाप्रदा को विधानसभा चुनावों में भाजपा से मिलेगा मौका? पंकज चौधरी और अपर्णा यादव से की मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप