लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी अमेठी में स्मृति ईरानी से पीछे, वाराणसी में पीएम मोदी ने बनाई बढ़त

By विनीत कुमार | Updated: May 23, 2019 09:06 IST

बिहार के बेगूसराय में कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह आगे हैं। वहीं, पंजाब में आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी पीछे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना, शुरुआती रुझान में एनडीए को बढ़तबेगूसराय से कन्हैया कुमार पीछे, अमेठी में स्मृति ईरानी ने बनाई राहुल गांधी पर बढ़त

लोकसभा चुनाव-2019 की मतगणना के शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं। एनडीए इन रुझानों में बढ़त लेती नजर आ रही है। शुरुआती रुझान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से आगे चल रहे हैं जबकि अमेठी से उनके लिए अच्छी खबर नहीं है। राहुल गांधीअमेठी से पीछे चल रहे हैं। अमेठी से राहुल का सामना स्मृति ईरानी से है।

वहीं, वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं। नरेंद्र मोदी का सामना इस सीट पर कांग्रेस के अजय राय से है। गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह 25000 वोटों से आगे चल रहे हैं। पंजाब के गुरदासपुर से सनी दोओल पीछे चल रहे हैं।

बिहार के बेगूसराय में गिरिराज आगे

वहीं, दूसरे सीटों की बात करें तो बिहार के बेगूसराय में कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह आगे हैं। वहीं, पंजाब में आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी पीछे हैं। राजस्थान में जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आगे हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस की कृष्णा पुनिया से है। राजस्थान की सभी 25 सीटों के रुझान सामने आ गये हैं।

राजस्थान में बीजेपी 21 सीटों पर जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर और एक सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं। भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत कुमार जाटव आगे चल रहे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअमित शाहअमेठीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos