लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने कहा- पीएम मोदी जापान में गले मिले, पाकिस्तान में बिरयानी खाई, वाराणसी के गरीब परिवारों से नहीं मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2019 19:45 IST

Lok Sabha Election 2019: पीएम मोदी के विदेशी दौरों का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि वह 15-20 दिन पहले वाराणसी गई थी, वहां लोगों ने बताया कि मोदी जी आते तो हैं लेकिन भाषण देकर चले जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में रोड शो कर प्रियंका ने किया शक्ति प्रदर्शन, पीएम मोदी पर साधा निशाना।प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया घूम आए, सबको गले लगाया लेकिन गरीबों को नहीं।

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की यूपी ईस्ट की महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को गाजियाबाद में रोड शो निकाला। इस दौरान उनके रोड शो में भारी भीड़ देखी गई। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के वादे गिनाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी के विदेशी दौरों का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि वह 15-20 दिन पहले वाराणसी गई थीं, वहां लोगों ने बताया कि मोदी जी आते तो हैं लेकिन भाषण देकर चले जाते हैं। 

प्रियंका ने आगे कहा,  ''प्रधानमंत्री जी को पांच मिनट का समय नहीं था कि पांच सालों में उन्हीं के क्षेत्र में किसी गांव में किसी एक परिवार से भी मिले हों.. और आपने देखा होगा.. दुनिया बहुत घूम आए हैं.. जापान गए वहां गले लगे, अमरीका गए वहां भी गले लग गए.. पाकिस्तान में वहां बिरयानी खाई.. चीन गए वहां गले लगे.. अफ्रीका गए वहां गले लगे लेकिन वाराणसी के एक गरीब परिवार से गले लगते हुए आप लोगों ने देखा है?''

प्रियंका गांधी गाजियाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा के लिए प्रचार कर रही थीं। डॉली शर्मा गाजियाबाद कांग्रेस के सिटी प्रेसिडेंट नरेंद्र भारद्वाज की बेटी हैं। डॉली शहर के महापौर का चुनाव हार गई थीं फिर भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और बीजेपी उम्मीदवार वीके सिंह के खिलाफ उन्हें मैदान में उतारा है। 

प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि बीजेपी जवाहर लाल नेहरू पर दोष मढ़ती रहती है। उन्होंने लोगों से पूछा कि वो बताएं मोदी जी की उपलब्धियां क्या हैं?

बता दें कि प्रियंका गांधी को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उतारने की अटकलें चल रही हैं। हालांकि, अभी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019वाराणसी लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब