लाइव न्यूज़ :

वीडियो: जीत के बाद मुरली मनोहर जोशी से गले मिले पीएम मोदी, आडवाणी के घर पहुंच कर छूए पैर

By विनीत कुमार | Updated: May 24, 2019 11:25 IST

लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद मुरली मनोहर जोशी से भी पीएम मोदी और अमित शाह मिलने उनके घर पहुंचे। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी और अमित शाह ने की लालकृष्ण आडवाणी से सबसे पहले मुलाकातमुरली मनोहर जोशी से मिले दोनों नेता, पीएम मोदी ने की तस्वीरें ट्वीटआडवाणी ने 23 मई को नजीतों के दिन पीएम मोदी और शाह को दी थी जीत की बधाई

लोकसभा चुनाव-2019 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने शुक्रवार सुबह लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। शाह सबसे पहले आडवाणी के घर पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी भी आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे। पीएम मोदी और अमित शाह ने इसके बाद मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। बीजेपी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी है। 

बीजेपी की सीटें भी इस बार पिछले चुनाव से बढ़ी हैं। बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव में 282 सीटें अपने नाम की थी। बीजेपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'बीजेपी की सफलता इसलिए संभव हो सकी है क्योंकि आडवाणी जी जैसे महान लोगों ने पार्टी को बनाने के लिए दशकों से मेहनत की है।' 

इसके बाद मुरली मनोहर जोशी से भी पीएम मोदी और अमित शाह मिलने उनके घर पहुंचे। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट की और लिखा, 'मुरली मनोहर जोशी का भारतीय शिक्षा को बढ़ाने में काफी अहम योगदान है। उन्होंने हमेशा बीजेपी को मजबूत करने का कार्य किया और कई कार्यकर्ताओं को राह दिखाई है। इसमें मैं भी शामिल हूं। मैंने आज उनसे मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।' 

आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, दोनों ही नेताओं ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा था। चुनाव से पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि ये दोनों नेता पार्टी में खुद के नजरअंदाज किये जाने से खुश नहीं हैं। हालांकि, सार्वजनिक तौर पर कभी इन नेताओं की ओर से कोई ऐसा बयान नहीं आया जिससे बीजेपी की मुश्किलें बढ़ें। बीजेपी की गुरुवार को लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद लालकृष्ण आडवाणी ने अमित शाह और नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहएल के अडवाणीमुरली मनोहर जोशी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना