लाइव न्यूज़ :

एक्जिट पोल के नतीजों से भाजपा खेमे में उत्साह, जश्न की तैयारी में कार्यकर्ता, तैयारियां पूरे जोर पर हैं

By भाषा | Updated: May 20, 2019 18:48 IST

एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि कई कार्यकर्ता जहां इतने दिन तक अथक परिश्रम करने के बाद आज आराम कर रहे हैं, वहीं 23 मई को मतगणना वाले दिन के लिए तैयारियां पूरे जोर पर हैं। भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े जितेंद्र रावत ने कहा, ‘‘हमारा पूरा ध्यान चुनाव पर था और सभी की छुट्टियां निरस्त हो गयी थीं। हम चुनाव के समय 24 घंटे काम कर रहे थे और विश्वास था कि हम 300 का आंकड़ा पार करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को लगभग सभी एक्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सत्ता में आते दिख रहे हैं।भाजपा मुख्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता एक्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित नजर आये और उन्होंने राजग को बड़ी विजय का विश्वास जताया।

एक्जिट पोल के पूर्वानुमानों से उत्साहित भाजपा ने 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम में संभावित जीत का जश्न यहां पार्टी मुख्यालय में बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

रविवार को लगभग सभी एक्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सत्ता में आते दिख रहे हैं। इनमें से कुछ पूर्वानुमानों में तो भाजपा नीत राजग को 300 से ज्यादा सीटें मिलने के आसार हैं। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता एक्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित नजर आये और उन्होंने राजग को बड़ी विजय का विश्वास जताया।

एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि कई कार्यकर्ता जहां इतने दिन तक अथक परिश्रम करने के बाद आज आराम कर रहे हैं, वहीं 23 मई को मतगणना वाले दिन के लिए तैयारियां पूरे जोर पर हैं। भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े जितेंद्र रावत ने कहा, ‘‘हमारा पूरा ध्यान चुनाव पर था और सभी की छुट्टियां निरस्त हो गयी थीं। हम चुनाव के समय 24 घंटे काम कर रहे थे और विश्वास था कि हम 300 का आंकड़ा पार करेंगे।’’

पंजाब से भाजपा कार्यकर्ता समीर छाबड़ा किसी काम से दिल्ली आये हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द अपने घर लौटना चाहते हैं और 23 मई को साथियों के साथ जश्न मनाना चाहते हैं। पंजाब के मनसा में व्यवसाय करने वाले छाबड़ा ने कहा, ‘‘मेरे परिवार की पांच पीढ़ियां पार्टी से जुड़ी रही हैं। मेरे परदादा जनसंघ से जुड़े थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पत्नी का परिवार परंपरागत रूप से कांग्रेस का मतदाता है। हमारी शादी के बाद मैंने अपनी पत्नी को राष्ट्र सेविका समिति (आरएसएस की महिला शाखा) के शिविर भेजा और 15 दिन में वह संघ और भाजपा के दर्शन को समझ गयीं। अब वह भाजपा की समर्थक हैं।’’

छह साल की उम्र से संघ से जुड़े 63 वर्षीय कृष्ण चंद्र बंसल ने कहा कि पार्टी जीतती है या हारती है, इससे फर्क नहीं पड़ता। हमारा काम लोगों की बेहतरी के लिए काम करना और उनकी सेवा करना है। अब हमने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए काम करना शुरू कर दिया है।

भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी इकाई ने इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभाई है और टीम के एक सदस्य ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर बताया कि उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव जीतने के एक साल बाद ही 2019 की तैयारी शुरू कर दी थी। 

 

2014 के पोल में राजग की सफलता का अनुमान तो सही था, लेकिन जीत के स्तर का आकलन नहीं

रविवार को आये एक्जिट पोल के पूर्वानुमानों में राजग की जीत की संभावना के बीच 2014 के सर्वेक्षणों पर नजर डालें तो वे रुझान के करीब तो थे लेकिन भाजपा नीत गठबंधन ने जितनी बड़ी जीत हासिल की थी, उस स्तर तक नहीं पहुंचे थे।

पिछले लोकसभा चुनाव में सात प्रमुख पोल एजेंसियों में से न्यूज 24-चाणक्य के पूर्वानुमान सबसे सटीक रहे थे जिनमें राजग को 340 सीटें मिलने की उम्मीद जतायी गयी थी। चुनाव परिणाम में भाजपा नीत गठबंधन को 336 सीटें मिली थीं।

इंडिया टीवी-सी वोटर ने राजग को साधारण बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की थी और 289 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। वहीं एबीपी निल्सन और सीएनएन-आईबीएन सीएसडीएस ने राजग को क्रमश: 281 तथा 280 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।

हेडलाइन्स टुडे का आकलन था कि राजग को 272 सीटें मिलेंगी, वहीं एनडीटीवी ने 279 और टाइम्स नाऊ-ओआरजी का पूर्वानुमान 249 सीटों का था। चाणक्य ने संप्रग को 70 सीटें मिलने की संभावना जताई थी जो कांग्रेस नीत गठबंधन को मिलीं 59 सीटों के करीब थी।

इंडिया टीवी-सी वोटर ने संप्रग को 101, एबीपी निल्सन तथा सीएनएन-आईबीएन सीएसडीएस ने 97 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। 2014 के चुनाव में एजेंसियों का आकलन राजग की जीत के स्तर तक तो नहीं पहुंचा था लेकिन लगभग सभी ने सही रुझान व्यक्त किया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos