लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: गुजरात के 26 सीटों को लेकर जारी है दलबदल का खेल, सौराष्ट्र में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती

By महेश खरे | Updated: March 19, 2019 09:21 IST

कोली और पाटीदार बहुल सौराष्ट्र की जामनगर और राजकोट सीट पर इन दोनों नेताओं के दलबदल से अब कांग्रेस के पास कोई बड़ा नाम नहीं बचा है.

Open in App
ठळक मुद्देऑयल सिटी के नाम से चर्चित जामनगर से हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने की चर्चा हैसौराष्ट्र में लोकसभा की 6 सीटें जामनगर, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, पोरबंदर और भावनगर हैं

लोकसभा चुनाव में 2014 की स्थिति दोहराने के लिए भाजपा एक-एक सीट पर फूंक-फूंक कर योजना बना रही है. बीते चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया था. कांग्रेस के गढ़ सौराष्ट्र और आदिवासी पट्टी में भी जनता ने गुजरात के नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए एकजुटता दिखाई और वोटों से भाजपा की झोली लबालब भर दी थी. 2019 का चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा कोई दांव खाली नहीं छोड़ना चाहती.

भाजपा ने कांग्रेस के दो विधायकों को भाजपा का खेस धारण कराकर मंत्री पद से नवाजा है. कुंवरजी बाविरया और जवाहर चावड़ा दोनों कोली समाज के नेता हैं. कोली और पाटीदार बहुल सौराष्ट्र की जामनगर और राजकोट सीट पर इन दोनों नेताओं के दलबदल से अब कांग्रेस के पास कोई बड़ा नाम नहीं बचा है. इसके जबाव में कांग्रेस ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन की उपज हार्दिक पटेल को कांग्रेस के पाले में कर लिया है.

सौराष्ट्र में 6 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को कड़ी चुनौती

सौराष्ट्र में लोकसभा की 6 सीटें जामनगर, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, पोरबंदर और भावनगर हैं. 56 विधानसभा सीटों वाले सौराष्ट्र में भाजपा को कांग्रेस कड़ी चुनौती देती रही है. पिछले चुनाव में चली गुजराती अस्मिता और अच्छे दिन की लहर में गुजरात की सभी 26 सीटें भाजपा की झोली में आ गई थीं. लेकिन अब स्थिति पहले जैसी नहीं है. इस कारण 2014 को दोहराने के लिए भाजपा लगभग एक साल से चुनावी तैयारियां कर रही है.

जामनगर से हार्दिक की चर्चा

देश में रिलायंस की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी के कारण ऑयल सिटी के नाम से चर्चित जामनगर से हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने की चर्चा है. कांग्रेस की ओर से उनका नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है. लेकिन आरक्षण आंदोलन ठंडा पड़ने के कारण इस समय पाटीदार युवाओं पर पहले जैसी उनकी पकड़ नहीं है. फिर भी चुनाव रोचक होने की संभावना है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावहार्दिक पटेलगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील