लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती का PM मोदी पर हमला, कहा- अपने विनाशकारी एजेंडे से भारत को बांटना चाहती है भाजपा

By भाषा | Updated: April 14, 2019 16:29 IST

Open in App

 पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक रैली में उनकी टिप्पणी को लेकर रविवार को निशाना साधा और कहा कि भाजपा मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों को ‘‘बाहर करने’’ के अपने ‘‘विनाशकारी एजेंडे’’ से देश को ‘‘बांटना’’ चाहती है।

प्रधानमंत्री ने कठुआ में एक चुनावी रैली में अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों पर यह कहते हुए हमला बोला कि दोनों परिवारों ने जम्मू कश्मीर की तीन पीढ़ियों को ‘‘बर्बाद’’ कर दिया और वह उन्हें भारत को ‘‘बांटने’’ नहीं देंगे। मोदी ने कहा, ‘‘अब्दुल्ला परिवार और मुफ्ती परिवार ने जम्मू कश्मीर की तीन पीढ़ियों के जीवन को नष्ट कर दिया। जम्मू कश्मीर का उज्ज्वल भविष्य उनके हटने के बाद ही सुनिश्चित किया जा सकता है।

वे अपने पूरे कुनबे को मैदान में ला सकते हैं, जितना चाहें मोदी को बुरा भला कह सकते हैं लेकिन वे इस देश को बांट नहीं पाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें सत्ता से बाहर किये जाने की जरुरत है। प्रधानमंत्री नेशनल कान्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के जम्मू कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की मांग की ओर इशारा कर रहे थे। यद्यपि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा जिनकी पार्टी 2015 से 2018 तक भाजपा के साथ गठबंधन में राज्य में सत्ता में थी, ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव से पहले राजनीतिक परिवारों पर हमले करते हैं और चुनाव के बाद गठबंधन करने के लिए दूत भेजते हैं।

पीडीपी अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘क्यों प्रधानमंत्री चुनाव से पहले राजनीतिक परिवारों पर हमले करते हैं और चुनाव के बाद गठबंधन करने के लिए दूत भेजते हैं? 99 में नेशनल कान्फ्रेंस और 2015 में पीडीपी। उन्होंने तब अनुच्छेद 370 पर सत्ता को क्यों चुना? भाजपा मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों को ‘‘बाहर करने’’ के अपने ‘‘विनाशकारी एजेंडे’’ से भारत को ‘‘बांटना’’ चाहती है।’’ मोदी ने कश्मीरी पंडितों के घाटी छोड़कर जाने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उनकी सरकार विस्थापित समुदाय को उनके मूल स्थानों पर बसाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में काम शुरू हो चुका है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहबूबा मुफ़्तीनरेंद्र मोदीजम्मू और कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी