लाइव न्यूज़ :

नतीजे से परेशान लालू यादव, रिम्स में भर्ती हैं, डॉक्टरों की बात मानी, सामान्य भोजन लेना शुरू किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2019 14:27 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने 23 मई को आम चुनावों के परिणाम आने के बाद 24 और 25 मई को मध्याह्न में भोजन नहीं किया लेकिन चिकित्सकों के समझाने पर उन्होंने रविवार से पुनःसामान्य भोजन लेना प्रारंभ कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायिक हिरासत में यहां रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव के चिकित्सकों की टीम के प्रमुख डॉ. उमेश प्रसाद ने यह जानकारी दी।लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को इस बार के आम चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने 23 मई को आम चुनावों के परिणाम आने के बाद 24 और 25 मई को मध्याह्न में भोजन नहीं किया लेकिन चिकित्सकों के समझाने पर उन्होंने रविवार से पुनःसामान्य भोजन लेना प्रारंभ कर दिया है।

न्यायिक हिरासत में यहां रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव के चिकित्सकों की टीम के प्रमुख डॉ. उमेश प्रसाद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 और 25 मई को लालू ने मध्याह्न में भोजन नहीं लिया लेकिन उन्हें जब समझाया गया कि दवाइयां लेने के लिए भोजन आवश्यक है तो वह कल से सामान्य भोजन ले रहे हैं।

लालू को अपने वार्ड में अत्यधिक बेचैन देखा गया और उन्हें नींद न आने की भी शिकायत थी। चिकित्सकों के अनुसार, अब सब कुछ सामान्य है। वह अपना भोजन और दवा ले रहे हैं और उनका स्वास्थ्य भी ठीक है। लालू प्रसाद यादव 23 दिसंबर, 2017 से चारा घोटाले के तीन मामलों में 14 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा पाने के बाद से यहां बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।

उनकी जमानत याचिका उच्चतम न्यायालय तक से खारिज हो चुकी है। इससे पूर्व वर्ष 2013 में चारा घोटाले के एक मामले में भी उन्हें सजा हो चुकी है लेकिन उक्त मामले में उन्हें बाद में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल गयी थी। लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को इस बार के आम चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली है।

उसका न सिर्फ झारखंड में सूपड़ा साफ हो गया बल्कि बिहार में भी उसकी बहुत बुरी स्थिति रही। बिहार में लालू की पार्टी के महागठबंधन को 40 में से सिर्फ एक सीट मिली। वह सीट भी कांग्रेस ने जीती। झारखंड में लालू के महागठबंधन को सिर्फ दो सीटें मिलीं जिनमें से राजमहल की सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा और सिंहभूम की सीट कांग्रेस के खाते में गयी।

हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब लोकसभा में लालू की पार्टी से कोई भी सांसद नहीं होगा। चुनावों से ठीक पहले झारखंड में लालू की पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रहीं अन्नपूर्णा सिंह यादव ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया और उन्होंने भाजपा के टिकट पर कोडरमा से चुनाव लड़कर बड़ी जीत दर्ज की। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवबिहारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos