लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राजद नेता तेजस्वी यादव का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पलटवार, राष्ट्रध्वज में भी हरा रंग है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2019 15:50 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने आरजेडी के तनवीर हसन हैं, जबकि सीपीआई के कैंडिडेट कन्हैया कुमार में त्रिकोणीय मुकाबला बना रहे हैं। यहां 29 अप्रैल को मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए क्या कहते थे। तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर भी बेगूसराय से राजद प्रत्याशी तनवीर हसन के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "अगर जहरीला आदमी विषगमन नहीं करेगा तो क्या करेगा?

लोकसभा चुनाव की तपिश तेज है। गर्मी में नेताओं के बोल बिगड़े है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला किया। तेजस्वी यादव ने उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हरे रंग के इस्लामिक झंडे पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।

तेजस्वी ने कहा कि देश के राष्ट्रध्वज में भी हरा रंग है। तेजस्वी ने कहा कि देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई, किसान और अर्थव्यवस्था से कोई मतलब नहीं है। तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए क्या कहते थे।

उन्हें आज नीतीश कुमार की जरूरत क्यों पड़ गई। आगे उन्हें यह बताना चाहिए। गिरिराज सिंह ने चुनाव आयोग से हरे रंग के झंडे को प्रतिबंधित करने की मांग की है। सिंह का कहना है कि हरे रंग के झंडे को मुसलमानों से जुड़े राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से जोड़ कर देखा जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे झंडे समाज में घृणा फैलाते हैं और पाकिस्तान में होने की धारणा बनाते हैं। बता दें कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने आरजेडी के तनवीर हसन हैं, जबकि सीपीआई के कैंडिडेट कन्हैया कुमार में त्रिकोणीय मुकाबला बना रहे हैं। यहां 29 अप्रैल को मतदान होना है।

गिरिराज सिंह का नाम पसंद नहीं है, नाम बदल देना चाहिए

तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई भी अपना विचार देश पर थोप नहीं सकता। अगर ऐसा ही है तो मुझे गिरिराज सिंह का नाम पसंद नहीं है, नाम बदल देना चाहिए। तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर भी बेगूसराय से राजद प्रत्याशी तनवीर हसन के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "अगर जहरीला आदमी विषगमन नहीं करेगा तो क्या करेगा?

आज हमारे समाज में काले नागों की बहुतायत हो गई है। ऐसे नाग क्षेत्रवाद, भाषावाद, धर्मवाद और संप्रदायवाद का समाज में विषगमन करके देश की एकता और अखंडता को खंडित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम बिहारी ऐसा नहीं होने देंगे।" यह देश अकेले गिरीराज के बाप-दादा का नहीं है।

हम भारतीयता के सभी रंगो में रंगे हुए देशप्रेमी है। देश से बड़ा कोई रंग और मजहब नहीं। हमने यहाँ की फ़िज़ाओं में मोहब्बत और भाईचारे का रंग घोला है जिसे आप जैसे ज़हरीली मानसिकता के विघटनकारी लोग ख़त्म करना चाहते है। ऐसा हम होने नहीं देंगे

राबड़ी देवी ने खोया आपा, गिरिराज सिंह को बताया 'कलिया नाग'

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इशारों-इशारों में बीजेपी के इस नेता को कलिया नाग और विषगमनकारी करार दिया।

राबड़ी देवी ने बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंहको हराने की अपील करते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'आज के बदले दौर में भगवान श्रीकृष्ण की पुन: जरूरत है। भगवान श्रीकृष्ण ने कलिया नाग को यमुना से निकालकर उस नदी को निर्मल एवं दोषरहित कर दिया था, वैसे ही कवि दिनकर की धरती बेगूसराय की महान जनता ऐसे विषगमनकारी लोगों को हराकर और तनवीर जी को जिताकर बेगूसराय को निर्मल व विकसित बनाएगी।'

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019बेगूसरायगिरिराज सिंहकन्हैया कुमारतेजस्वी यादवराबड़ी देवीआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’