लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बायोपिक ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ मामले में चुनाव आयोग की समिति गुरुवार को सौंपेगी सिफारिश

By भाषा | Updated: April 17, 2019 18:08 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायोपिक फिल्म का प्रदर्शन रोकने के मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर चुनाव आयोग की समिति बृहस्पतिवार को विचार कर अपनी सिफारिश आयोग को देगी। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बायोपिक मामले में 16 अप्रैल को वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय समिति गठित की गयी है। यह समित बायोपिक देखकर सिफारिश करेगी कि चुनाव के दौरान इसके प्रदर्शन को मंजूरी दी जा सकती है या नहीं।

इस मामले में आयोग के आदेश के अनुसार आचार संहिता और विधि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी वाली समिति को बायोपिक निर्माता सहित अन्य पक्षकारों के साथ फिल्म को देखकर 18 अप्रैल तक अपनी सिफारिश देने को कहा है। समिति में उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना, चंद्रभूषण कुमार, आयोग के वरिष्ठ प्रमुख सचिव के एफ विल्फ्रेड, महानिदेशक धीरेन्द्र ओझा और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकार रणबीर सिंह सदस्य हैं। समझा जाता है कि आयोग में बुधवार को समिति के समक्ष फिल्म की स्क्रीनिंग की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को आयोग को बायोपिक ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ को देख कर इसकी रिलीज को प्रतिबंधित करने या मंजूरी देने के बारे में फैसला करने को कहा था।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने चुनाव आयोग को एक सीलबंद लिफाफे में न्यायालय को अपना फैसला सौंपने का निर्देश दिया था और यह भी कहा था कि वह 22 अप्रैल को इस मामले में अग्रिम सुनवाई करेगा। फिल्म की रिलीज पर चुनाव आयोग के प्रतिबंध को चुनौती देने वाले फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि चुनाव आयोग ने महज ‘‘प्रोमो’’ देख कर इसे प्रतिबंधित कर दिया और पूरी फिल्म नहीं देखी।

गौरतलब है कि गत सप्ताह बुधवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान बायोपिक की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि कोई ऐसी फिल्म जो किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत उद्देश्यों में मदद करती है, उसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव से जुड़े सभी पक्षकारों के साथ भेदभाव रहित रवैया अपनाने (‘लेवल प्लेइंग फील्ड’) की दलील देते हुये कहा था कि कि कोई भी बायोपिक उन इलाकों में नहीं दिखाई जाए, जहां चुनाव आचार संहिता लागू है। मोदी की बायोपिक में अभिनेता विवेक ओबरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन उमंग कुमार ने किया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्टचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो