लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो ने वोटिंग के दिन अपने समय में किया खास बदलाव, 12 मई को सुबह इतने बजे से चलेगी ट्रेन

By एएनआई | Updated: May 10, 2019 08:11 IST

ऐसा फैसला चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों और लोगों की सुविधा देखते हुए लिया गया है। दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि 12 मई को उसकी सेवा सुबह जल्दी शुरू होगी।

Open in App

लोकसभा चुनाव के तहत दिल्ली में 12 मई (रविवार) को होने वाली वोटिंग के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाल अपने नियमित समय से दो घंटे पहले शुरू हो जाएगी। ऐसा फैसला चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों और लोगों की सुविधा देखते हुए लिया गया है। दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि 12 मई को उसकी सेवा सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी।

दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, 'दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दिन (12 मई, 2019) सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सर्विस सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी ताकि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को सुविधा हो सके।'

विज्ञप्ति के अनुसार द्वारका-21 से वैशाली जाने वाली ट्रेन सुबह 4.30 बजे से शुरू होगी। डीएमआरसी ने साथ ही बताया है कि इस दिन सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर ट्रेन 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद मेट्रो रविवार के अपने नियमित समय पर चलती रहेंगी। दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 12 मई को ही है। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील