लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी किया 18 उम्मीदवारों की लिस्ट, शैलजा-दीपेंद्र और तंवर को टिकट

By भाषा | Updated: April 13, 2019 20:23 IST

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 404 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। 

Open in App

कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 18 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जिसमें कुमारी शैलजा, अशोक तंवर और दीपेंद्र हुड्डा के नाम प्रमुख हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नौ, हरियाणा में छह और मध्य प्रदेश में तीन उम्मीदवार घोषित किए गये हैं।

हरियाणा में अंबाला से पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सिरसा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, भिवाड़ी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी, गुड़गांव से कैप्टन अजय सिंह यादव और फरीदाबाद से ललित नागर को टिकट दिया गया है। उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राजकिशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत कुमार कुशवाह, चंदौली से शिवकन्या कुशवाह और भदोही से रमाकांत यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव के स्थान पर अब आरके चौधरी को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश में भींड से देवाशीष जाररिया, ग्वालियर अशोक सिंह और धार से दिनेश गिरवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 404 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी