लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: सीएम योगी ने कहा, 'मोदी फिर बने पीएम तो आतंकवाद-नक्सलवाद की हो जाएगी 'अंत्येष्टि'

By भाषा | Updated: April 23, 2019 18:57 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर योगी ने ललितपुर की एक जनसभा में कहा, ''पांच वर्षों में ऐसा काम किया गया है, जिससे लोगों में मोदी सरकार बनाने के लिए उत्साह है ।"

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के समय बिना भेदभाव गरीब, महिला, किसान और युवाओं को योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया लोकसभा चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ यूपी के ललितपुर में जनसभा को संबोधित किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने के बाद आतंकवाद और नक्सलवाद की 'अंत्येष्टि' हो जाएगी । योगी ने महोबा में एक जनसभा में कहा, ''एक बार मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो आतंकवाद और नक्सलवाद की अंत्येष्टि हो जाएगी ।'' 

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के कुशासन के कारण 270 जिले आतंकवाद और नक्सलवाद से प्रभावित थे, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद, नक्सलवाद घट कर पांच—छह जिलों में रह गया है ।'' योगी ने ललितपुर की एक जनसभा में कहा, ''पांच वर्षों में ऐसा काम किया गया है, जिससे लोगों में मोदी सरकार बनाने के लिए उत्साह है ।'' 

सपा-बसपा गठबंधन को बताया विभाजनकारी 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनाने के लिए अद्भुत उत्साह पूरे देश में मिल रहा है । बुंदेलखंड में भी वही उत्साह देखने को मिल रहा है । योगी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के हर किसी की पहली पसंद बन चुके हैं और हर कोई देश में फिर से मोदी सरकार बनाना चाहता है । मुख्यमंत्री ने कहा, ''एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में अनेक योजनाएं हैं, वहीं दूसरी तरफ विभाजनकारी मंशा लेकर सपा-बसपा का गठबंधन है ।'' 

उन्होंने कहा कि 12.5 करोड़ सीमांत और लघु किसानों को किसान सम्मान निधि देने का काम इन पांच वर्षों में किया गया । योगी ने कहा कि आजादी के बाद लोक कल्याणकारी कार्यों को अगर किसी ने भी ईमानदारी से किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं । 

मोदी सरकार की योजनाओं की प्रशंसा

उन्होंने कहा कि हाईवे हो, एक्सप्रेस-वे हो, रेलवे लाइन हो, एयर-वे हो या बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम हो, मोदी ने सबको जोड़ने की कोशिश की है । योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समग्र बुंदेलखंड को ध्यान में रखते हुए नौ हजार करोड़ से पाइप लाइन पेयजल परियोजनाओं से जोड़ने की कोशिश की है । उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के काल में बुंदेलखंड को बिजली नहीं मिलती थी और इसके पीछे उनकी डकैती की मंशा थी । योगी ने कहा, ''हमारी सरकार में बुंदेलखंड में लगातार बिजली मिल रही है और आने वाले समय में बिजली की व्यवस्था और भी सुधरने वाली है ।'' 

आइए जानते हैं कि और क्या-क्या कहा योगी आदित्यनाथ ने

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के समय बिना भेदभाव गरीब, महिला, किसान और युवाओं को योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया । उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि में जो किसान लाभान्वित हुए हैं, उन्हें छोड़कर जो किसान बच गए हैं, उन किसानों को चुनाव के बाद लाभ पहुंचाया जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड का कोई भी गांव अब प्यासा नहीं रहेगा । हमारी सरकार बुंदेलखंड के लिए पेयजल योजना बना रही है । 

उन्होंने कहा कि विकास आपका अधिकार है। आप जो टैक्स देते हैं, उससे आपका विकास होता है लेकिन सपा-बसपा काल में ऐसा नहीं था । योगी ने कहा कि हमने हर गांव में विद्युतीकरण का कार्य किया लेकिन अगर कोई छूट गया होगा तो चुनाव के बाद वहां बिजली पहुंच जाएगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष