लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: 'जूता कांड' से चर्चा में आये सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट कटा, प्रवीण निषाद होंगे संत कबीर नगर से उम्मीदवार

By विकास कुमार | Updated: April 15, 2019 16:19 IST

हाल ही में शरद त्रिपाठी और बीजेपी विधायक राकेश बघेल के बीच एक मीटिंग में जमकर मारपीट और गालीगलौच हुई थी. संत कबीर नगर से प्रवीण निषाद को टिकट मिला है.

Open in App

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. हाल ही में जूता कांड से चर्चा में आये सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है. उनकी सीट से प्रवीण निषाद को टिकट मिला है. वहीं पार्टी ने गोरखपुर से रवि किशन को टिकट दिया है. 

प्रवीण निषाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात करने के बाद बीजेपी का दामन थाम लिया था. 

हाल ही में शरद त्रिपाठी और बीजेपी विधायक राकेश बघेल के बीच एक मीटिंग में जमकर मारपीट और गालीगलौच हुई थी. जिसमें सांसद शरद त्रिपाठी ने विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीट दिया था. इसके बाद यूपी बीजेपी के प्रभारी महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने दोनों को तलब किया था. 

इस घटना के बाद से कयास लगाये जा रहे थे कि शरद त्रिपाठी का टिकट इस बार कट सकता है. 

 

गोरखपुर से रवि किशन को टिकट मिला है. गोरखपुर से फिलहाल प्रवीण निषाद सांसद हैं. 

निषाद पार्टी के साथ गठबंधन को बीजेपी के लिए एक सफलता के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि पूर्वांचल की 25 सीटों पर इस पार्टी का वोटबैंक मौजूद है.

मल्लाह, केवट और बिंद जातियों के बीच पार्टी का मजबूत जनाधार है. गोरखपुर सीट पर निषाद वोटरों की संख्या 3.5 लाख है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर