लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को नोटिस, सरकारी स्कूल में बिना अनुमति चुनावी सभा व 'अश्लील' डांस कराने का आरोप

By भाषा | Updated: April 3, 2019 23:09 IST

रालोद नेता का आरोप है कि जिस समय यह चुनावी सभा आयोजित की जा रही थी उस समय विद्यालय में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, किंतु सभा की शुरुआत में ही हरियाणवी नाच-गाना प्रारम्भ कर दिए जाने से बच्चों की पढ़ाई भंग हो गई। 

Open in App

 मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमामालिनी एवं उनकी चुनावी सभा आयोजित करने वालों को बुधवार को नोटिस जारी करते हुए जिला प्रशासन ने उनसे मंगलवार को बिना अनुमति छाता तहसील क्षेत्र के आझई गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सभा करने पर जवाब मांगा है।

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल नेता ताराचंद्र गोस्वामी ने आपत्ति दर्ज कराई थी कि भाजपा प्रत्याशी ने उक्त गांव में एक अन्य स्थान पर सभा करने की अनुमति ली थी। लेकिन वहां सभा न कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सभा का आयोजन किया और सभा में भीड़ जुटाने के लिए कथित तौर पर अश्लील डांस भी करवाया।

उन्होंने बताया, ‘‘इस मामले में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं छाता के उप-जिलाधिकारी को तुरंत नोटिस जारी कर प्रत्याशी हेमामालिनी एवं उनके दल के आयोजकों से इस मसले पर जवाब देने को कहा गया है। जवाब आने पर उनके खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।’’

रालोद नेता का आरोप है कि जिस समय यह चुनावी सभा आयोजित की जा रही थी उस समय विद्यालय में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, किंतु सभा की शुरुआत में ही हरियाणवी नाच-गाना प्रारम्भ कर दिए जाने से बच्चों की पढ़ाई भंग हो गई। 

टॅग्स :हेमा मालिनीमथुरालोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे