लाइव न्यूज़ :

बेगूसराय: अमित शाह ने कन्हैया को बताया नमूना, कहा- 'मोदी के रहते भारत माता के टुकड़े करने का ख्वाब देखने वालों की जगह जेल ही होगी'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 24, 2019 20:50 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, आज भी बिहार के लोग लालू-राबड़ी के जंगलराज को याद कर सहम जाते है। लालू-राबड़ी की सरकार बिहार में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, गुंडागर्दी और जातिवाद फैलाने वाली सरकार थी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में गिरिराज सिंह बीजेपी की ओर से बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कन्हैया कुमार भाकपा के टिकट पर बेगूसराय सीट से चुनावी मैदान में हैं।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार की इन दिनों हॉट सीट बनी बेगूसराय में रैली की है। अमित शाह ने यहां विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा, बेगूसराय की भूमि, राष्ट्रकवि दिनकर की भूमि है यहाँ राष्ट्रद्रोहियों का कोई स्थान नहीं है। भारत माता को तोड़ने के नारे लगाने वालों को बेगूसराय की जनता उलटे पैर वापस भेजने को तैयार है। 

अमित शाह ने कन्हैया का नाम लिए बिना उन्हें नमूना बताया और लोगों से अपील की कि 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को परास्त कर उल्टे पैर वापस दिल्ली भेजे दीजिए। 

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस देशद्रोह के कानून को इसलिए खत्म करना चाहती है ताकि 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' का नारा लगाने वाले राष्ट्रद्रोहियों को बचा सके। राहुल और लालू यादव जितना भी जोर लगा लें जब तक केंद्र में मोदी सरकार है, भारत माता के टुकड़े करने का ख्वाब देखने वालों की जगह जेल ही होगी।

अमित शाह ने रैली में कहा,'55 साल तक देश में कांग्रेस ने राज किया था, 15 साल तक बिहार में लालू-राबड़ी का जंगलराज था, इन्होंने बिहार के गरीबों के लिए कुछ किया 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद देश के 50 करोड़ गरीबों के लिए मोदी जी ढेर सारी योजनाएं लाए जिससे उनके जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।'

अमित शाह ने भी कहा, आज भी बिहार के लोग लालू-राबड़ी के जंगलराज को याद कर सहम जाते है। लालू-राबड़ी की सरकार बिहार में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, गुंडागर्दी और जातिवाद फैलाने वाली सरकार थी। बिहार से इस गुंडाराज को समाप्त कर सुशासन देने का काम भाजपा-जदयू की सरकार ने किया है। 

अमित शाह ने  कहा, 2019 का लोक सभा चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में देश की शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए कटिबद्ध भाजपा और देश को टुकड़े-दुकड़े करने के ख़्वाब पाले बैठे देशद्रोहियों और उसे समर्थन दे रही कांग्रेस एंड कंपनी के बीच चुनाव है।

लोकसभा चुनाव 2019 में गिरिराज सिंह बीजेपी की ओर से बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कन्हैया कुमार भाकपा के टिकट पर बेगूसराय सीट से चुनावी मैदान में हैं। कन्हैया कुमार इस बार लोकसभा चुनाव के जरिए राजनीति में अपना डेब्यू कर रहे हैं। राजद के उम्मीदवार तनवीर हसन चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :अमित शाहबेगूसराय लोकसभा सीटबेगूसरायभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019कन्हैया कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos