लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, कहा- क्यों.. पाकिस्तानी आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2019 19:10 IST

Lok Sabha Election 2019: शाह ने कहा, ''अगर आप नरेंद्र मोदी सरकार चुनते हैं, तो अगले 5 वर्षों में हम देश से हर एक घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे। घुसपैठिए हमारे देश को दीमक की तरह खा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसैम पित्रोदा के बयान को लेकर अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछा- क्या पाकिस्तानी आपके चचेरे भाई लगते हैं?शाह बोले- अगर आप नरेंद्र मोदी सरकार चुनते हैं, तो अगले 5 वर्षों में हम देश से हर एक घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे।

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार (3 अप्रैल) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी में रैली की। अमित शाह ने पिछले दिनों आए कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा कि बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। बीजेपी अध्यक्ष शाह ने कहा, ''एयरस्ट्राइक राहुल बाबा को हजम नहीं हो रही है। उनके गुरु सैम पित्रोदा कहते हैं ''कुछ लोगों की हरकतों के कारण देश पे हमला नहीं करना चाहिए''। क्यों आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या? ''

शाह ने आगे कहा, ''अगर आप नरेंद्र मोदी सरकार चुनते हैं, तो अगले 5 वर्षों में हम देश से हर एक घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे। घुसपैठिए हमारे देश को दीमक की तरह खा रहे हैं। वे जम्मू की आबादी बदलना चाहते हैं। जब तक भाजपा सरकार है, हम ऐसा नहीं होने देंगे।''

बीजेपी अध्यक्ष इस बार पहली दफा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें गुजरात के गांधीनगर से प्रत्याशी बनाया गया है। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी यहां से 6 बार चुने गए। इस बार पार्टी ने उनकी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया है।

वहीं, अपनी चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र करार दिया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में देशद्रोह और अफ्सफा जैसे कानूनों को हटाने का वादा किया है, जिसे बीजेपी राष्ट्रवाद से जोड़ते हुए कांग्रेस पर हमलावर है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहनरेंद्र मोदीराहुल गांधीभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह