लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी वाराणसी से चुनाव, कांग्रेस ने अजय राय को दिया टिकट

By विनीत कुमार | Updated: April 25, 2019 12:44 IST

अजय राय ने पिछली बार यहां से चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे जबकि अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने वाराणसी से अजय राय को बनाया उम्मीदवार, प्रियंका गांधी के नाम की चल रही थी अटकलेंअजय राय 2014 में भी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैंकांग्रेस ने गोरखपुर सीट से भी उम्मीदवार की घोषणा की, मधुसूदन तिवारी को दिया टिकट

कांग्रेस ने कई दिनों से वाराणसी के उम्मीदवार को लेकर जारी अटकलों को गुरुवार को खत्म कर दिया। वाराणसी से इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर अजय राय ताल ठोकेंगे। अजय राय ने पिछली बार यहां से चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे जबकि अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर रहे थे। इससे पहले लगातार वाराणसी से कांग्रेस के टिकट पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें लग रही थीं। 

सपा-बसपा-आरएलडी के महागठबंधन ने वाराणसी के श्यामलाल यादव की बहू शालिनी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस ने गोरखपुर से भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने मधुसूदन तिवारी को गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। 

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में केजरीवाल को वाराणसी में दो लाख से ज्यादा वोट भले मिले थे और उन्हें पीएम मोदी से तीन लाख 80 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। नरेंद्र मोदी को पांच लाख 81 हजार वोट मिले थे, जबकि अरविंद केजरीवाल को दो लाख नौ हजार मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय तब तीसरे स्थान पर रहे थे, लेकिन उन्हें 75 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

वाराणसी को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां 1991 से लेकर 2014 तक हुए सात लोकसभा चुनाव में 6 बार बीजेपी को जीत मिली है। 2004 में जरूर कांग्रेस के राजेश मिश्रा ने बीजेपी के शंकर प्रसाद जायसवाल को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीप्रियंका गांधीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव