लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः NCP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, शरद पवार के पोते को मावल से मैदान में उतारा

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 15, 2019 20:23 IST

राकांपा ने दूसरी सूची में पार्थ अजीत पवार के अलावा नासिक से पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल, बीड लोकसभा सीट से बजरंग सानोवने, दिंडोरी से धनराज महाने और शिरूर से मराठी फिल्मों के अभिनेता अमोल कोल्हे को टिकट दिया है।

Open in App

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (15 मार्च) को पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी प्रमुख शरद पवार के पोते और वरिष्ठ नेता अजित पवार के बेटे पार्थ अजीत पवार को मैदान में उतारा है। उन्हें पुणे जिले की मावल लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, गुरुवार को पार्टी ने शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को बारामती से मैदान में उतारने की घोषणा की थी।

राकांपा ने दूसरी सूची में पार्थ अजीत पवार के अलावा नासिक से पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल, बीड लोकसभा सीट से बजरंग सानोवने, दिंडोरी से धनराज महाने और शिरूर से मराठी फिल्मों के अभिनेता अमोल कोल्हे को टिकट दिया है।

बता दें, राकांपा ने गुरुवार को 10 उम्मीदवारों के नाम के साथ पहली लिस्ट भी जारी की थी। इसमें सुप्रिया सुले को बारामती सीट टिकट दिया गया। इसके अलावा ठाणे से आनंद परांजपे, रायगढ़ से सुनील तटकरे, मुंबई उत्तर पूर्व से संजय दीना पाटिल, सातारा से उदयनराजे भोसले, कोल्हापुर से धनंजय महाडिक, जलगाव से गुलाबराव देवकर, लक्षद्वीप से मोहम्मद फैजल, परभणी से राजेश विटेकर, कल्याण से बाबाजी पाटिल को टिकट दिया।  वही, पार्टी ने स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के राजू शेट्टी के लिए हटकनंगले लोकसभा सीट छोड़ दी है और उन्हें इस सीट पर समर्थन देने के लिए कहा है।   

इससे पहले बुधवार (13 मार्च) कांग्रेस ने महाराष्ट्र की पांच सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। महाराष्ट्र में सोलापुर संसदीय क्षेत्र से पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंद चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को नागपुर से उम्मीदवार बनाया गया। 

मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील दत्त की पुत्री एवं पूर्व सांसद प्रिया दत्त को मुंबई उत्तर-मध्य से टिकट दिया गया है। दअरसल, प्रिया दत्त ने पहले चुनाव लड़ने से मना किया था, लेकिन हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर वह चुनावी समर में फिर से उतरने के लिए तैयार हुईं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को मुंबई दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे तो गढ़चिरौली- चिमूर से नामदेव दल्लूजी उसेंदी को उम्मीदवार बनाया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो