लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के पीएम मोदी की तारीफ पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा- आपकी वजह से घटी बिहार की इज्जत

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2019 14:44 IST

नीतीश कुमार ने रविवार को गोपालगंज में एक चुनावी रैली में कहा था कि मोदी सरकार ने की देश की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ाई है।

Open in App

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ को लेकर उन पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने बीते दिनों की याद दिलाते हुए कहा है सबसे पहले पीएम की उम्मीदवारी पर नरेंद्र मोदी का नाम आने पर नीतीश कुमार ने ही अपना विरोध जताया था और बीजेपी से अलग हो गये थे। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार के कारण बिहार की इज्जत दुनिया में घटी है।

दरअसल, नीतीश कुमार ने रविवार को गोपालगंज में एक चुनावी रैली में कहा था कि मोदी सरकार ने की देश की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ाई है। इसी का जवाब देते हुए तेजस्वी ने सोमवार को ट्वीट किया, 'और आपकी वजह से बिहार की इज़्ज़त दुनिया में घटी है। सबसे पहले मोदी जी की PM उम्मीदवारी का आपने ही विरोध किया था। माफ़ी माँगिए कि आपने मोदी जी के सम्मान में आयोजित भोज को रद्द कर उनकी थाली छिनी थी, गुजरात सरकार की मदद लौटाई थी, उनके नाम पर बीजेपी को लात मारी थी।' 

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी की ओर से बतौर प्रधानमंत्री चेहरा नरेंद्र मोदी का नाम घोषित किये जाने के बाद नीतीश कुमार एनडीए से अलग हो गये थे। इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव सहित कई मौकों पर उन्होंने खुल पर पीएम मोदी की आलोचना की। हालांकि, बिहार विधासभा चुनाव के कुछ महीनों बाद उन्होंने एक बार फिर बीजेपी से जुड़ने का फैसला किया।

बिहार में इस बार बीजेपी-जेडीयू और राम विलास पासवान की एलजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन के तहत एलजेपी बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 6 पर चुनाव लड़ रही है जबकि बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब