लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: टिड्डियों के हमले से प्रभावित हुआ 20 जिलों में 90,000 हेक्टेयर इलाका

By भाषा | Updated: May 28, 2020 17:35 IST

राजस्थान के जिलों का लगभग 90,000 हेक्टेयर इलाका पाकिस्तान की सीमा से राजस्थान में घुसी टिड्डियों के हमले से प्रभावित हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में टिड्डियों के हमले से 20 जिलों की कुल 90,000 हेक्टेयर भूमि को नुकसान हुआ है।अधिकारी ने बताया कि टिड्डियां एक दिन में 15—20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर एक दिन में 150 किलोमीटर तक की दूरी तक यात्रा कर सकती है।

जयपुर: पाकिस्तान की सीमा से राजस्थान में घुसी टिड्डियों के हमले से राजस्थान के जिलों का लगभग 90,000 हेक्टेयर इलाका प्रभावित हुआ है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि टिड्डी नियंत्रण दलों द्वारा किये गये कीटनाशक छिड़काव के बाद टिड्डियां श्रीगंगानगर से चलकर नागौर, जयपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर और अन्य क्षेत्रों से गुजरती हुई उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गई। 

कृषि विभाग के आयुक्त ओम प्रकाश ने बताया कि टिड्डियों के हमले से श्रीगंगानगर में लगभग 4,000 हेक्टेयर भूमि पर लगी फसल को नुकसान हुआ वहीं नागौर में 100 हेक्टेयर भूमि की फसल को चट कर दिया। राज्य में टिड्डियों के हमले से 20 जिलों की कुल 90,000 हेक्टेयर भूमि को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि विभाग ने 67,000 हेक्टेयर भूमि पर टिड्डियों को भगाने के लिये कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया है। 

अधिकारी ने बताया कि टिड्डियां एक दिन में 15—20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर एक दिन में 150 किलोमीटर तक की दूरी तक यात्रा कर सकती है। चूंकि अभी खेतों में खड़ी फसल नहीं है इसलिये टिड्डियां पेड़ों और अन्य भोज्य पदार्थों को अपना लक्ष्य बना रही हैं। उन्होंने बताया कि टिड्डियों द्वारा पाकिस्तान से इतनी दूरी की यात्रा करने का मुख्य कारण खड़ी फसलों की अनुपलब्धता भी है। 

अधिकारी ने बताया कि टिड्डियों को नियंणित करने के लिये ब्रिटिश निर्मित 800 स्प्रेयरर्स माउंटेंड ट्रैक्टर्स से कीटनाशक छिडकाव किया गया। लगभग 200 दल प्रतिदिन छिड़काव करने वालों में शामिल हैं। उन्हें 120 जीपें उपलब्ध करवाई गई हैं। प्रभावित किसानों को निशुल्क कीटनाशक उपलब्ध करवाया गया है। हाल ही में टिड्डियां राजधानी जयपुर के रिहायशी इलाकों में घुस गई थीं ओर पेडों और दीवारों से चिपक गई थीं।

टॅग्स :टिड्डियों का हमलाराजस्थानमध्य प्रदेशउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया