लाइव न्यूज़ :

Lockdown: एक हाथ में सूटकेस व दूसरे हाथ में बच्चे को गोद लिए महिला ने घर पहुंचने के लिए पैदल तय किया 1000 किमी सफर

By अनुराग आनंद | Updated: May 5, 2020 20:23 IST

सूरत से प्रयागराज जा रहे पति-पत्नी ने बताया कि वह सैकड़ों किमी तक पैदल चलकर अपने घर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश लौटने व बाहर जाने को इच्छुक मजदूर पोर्टल http://jansunwai.up.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। आज उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गयी।

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से पैल रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने देश भर में 17 मई तक के लिए तीन चरण में लॉकडाउन की घोषणा की। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्से में सैकड़ों लोग फंस गए। इसी दौरान इंदौर से एक खबर आ रही है कि ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें एक महिला के हाथ में ट्रॉली बैग था तो दूसरे हाथ में एक छोटा सा मासूम बेटा था।

आजतक इस वीडियो के बारे में पता किया तो सामने आया कि इंदौर में एक संस्था के सदस्य ने यह वीडियो कुछ दिन पहले बनाया था जब वह इंदौर बायपास पर लोगों को पानी पिला रहे थे। इसके बाद जब उन्होंने उस महिला और उनके पति से पूछा तो दोनों ने बताया कि वह सूरत से प्रयागराज जा रहा हैं। इस दौरान वह सैकड़ों किमी तक पैदल चलकर अपने घर जा रहे थे। इसके बाद वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने उन दोनों की मदद करने के बाद उन्हें घर तक भेजने के लिए प्रशासन से बात उनका इंतजाम कराया है।

इसके साथ ही बता दें कि लॉकडाउन के बीच आज (मंगलवार) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गयी। वहीं दो गंभीर घायल हो गए। ये मजदूर यूपी से मध्य प्रदेश जा रहे थे। तभी ट्रक और टेम्पो में जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

लॉकडाउन के बाद से मथुरा में फंसे थे एमपी के मजदूर

मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव उमरी के पास का है। दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले मजदूर यूपी में लॉकडाउन के बाद से फंसे हुए थे। सोमवार को 8 मजदूर घर वापसी के लिए जाजन पट्टी चौराहे से बस चलने की सूचना पर निकल पड़े। इसके लिए मथुरा से मजदूरों ने टेम्पो बुक की थी।

 योगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए खास तैयारी

 देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे मजदूरों को उत्तर प्रदेश लाने के लिए योगी सरकार ने खास तैयारी शुरू की है। यूपी सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर सरकार ने प्रदेश से बाहर जाने के इच्छुक और प्रदेश में वापस आने वाले मजदूरों (UP Migrating Laborers Registration) के लिए एक खास लिंक बना दिया है। ये लिंक सरकार के जनसुनवाई पोर्टल के होमपेज पर दिया गया है, जिसकी मदद से मजदूर अपने आवेदन कर सकते हैं। लोग अगर चाहें तो इस लिंक की मदद से यहां क्लिक करके भी रजिस्ट्रेशन पेज पर जा सकते हैं

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशमथुराइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’