लाइव न्यूज़ :

Lockdown: ओडिशा सरकार रेहड़ीवालों को देगी 3000 रुपये की आर्थिक सहायता, गरीबों को पका हुआ भोजन

By भाषा | Updated: March 29, 2020 07:33 IST

इस घोषणा से एक दिन पहले राज्य सरकारों ने बंद से प्रभावित हुए समाज के कमजोर वर्ग के लिए 2,200 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा कि राज्य भर में 114 शहरी निकायों के अंतर्गत सड़क किनारे दुकान लगाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की रोकथाम के उद्देश्य से किए गए लॉकडाउन के दौरान ओडिशा के शहरी इलाकों में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता और ग्रामीण क्षेत्र के दस लाख लोगों पका हुआ भोजन मुहैया कराया जाएगा। इस घोषणा से एक दिन पहले राज्य सरकारों ने बंद से प्रभावित हुए समाज के कमजोर वर्ग के लिए 2,200 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।

कोरोना वायरस की रोकथाम के उद्देश्य से किए गए लॉकडाउन के दौरान ओडिशा के शहरी इलाकों में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता और ग्रामीण क्षेत्र के दस लाख लोगों पका हुआ भोजन मुहैया कराया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को यह घोषणा की।

इस घोषणा से एक दिन पहले राज्य सरकारों ने बंद से प्रभावित हुए समाज के कमजोर वर्ग के लिए 2,200 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा कि राज्य भर में 114 शहरी निकायों के अंतर्गत सड़क किनारे दुकान लगाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इससे 65,000 पंजीकृत रेहड़ीवाले लाभान्वित होंगे। इसके अतिरिक्त बंद के दौरान सभी ग्राम पंचायतों के गरीब से भी ज्यादा गरीब सौ से दो सौ चिन्हित लोगों को प्रतिदिन पका हुआ भोजन दिए जाने की भी घोषणा की गयी। पटनायक ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाएं भोजन पका कर गरीबों में वितरण करने का कार्य करेंगी जिसके बाद लोग भोजन अपने घर ले जा कर खा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे दस लाख गरीब और असहाय लोग लाभान्वित होंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनवीन पटनायकओड़िसासीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल