लाइव न्यूज़ :

Lockdown: बीजेपी विधायक को कोटा जाने के लिए यात्रा पास जारी करने वाले नवादा सदर एसडीओ निलंबित

By भाषा | Updated: April 22, 2020 05:45 IST

बिहार सरकार ने लॉकडाउन के दौरान भाजपा विधायक अनिल कुमार को अपनी पुत्री को राजस्थान कोटा से लाने के लिए यात्रा पास जारी करने वाले नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनु कुमार को निलंबित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनवादा जिले में हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल सिंह 16 अप्रैल को राजस्थान के कोटा शहर के लिए रवाना हुए थे और शनिवार देर रात अपने पटना आवास लौट आए थे।अपनी पुत्री को कोटा से लाने के लिए सिंह को नवादा सदर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा 15 अप्रैल को यात्रा पास जारी किया गया था जो कि रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

बिहार सरकार ने लॉकडाउन के दौरान भाजपा विधायक अनिल कुमार को अपनी पुत्री को राजस्थान कोटा से लाने के लिए यात्रा पास जारी करने वाले नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनु कुमार को निलंबित कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार 20 अप्रैल को नवादा के जिला पदाधिकारी द्वारा सूचित किया गया है कि विधायक अनिल कुमार द्वारा अपनी बच्ची को विशेष परिस्थिति में कोटा (राजस्थान) से नवादा लाने के लिए पास जारी किये जाने का आवेदन नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष दिया गया था।

नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनु कुमार द्वारा विधायक को वाहन पास की अनुमति देने के पूर्व सौंपे गये आवेदन पत्र की समुचित समीक्षा एवं जाँच नहीं की गयी एवं पास जारी कर दिया गया।

गौरतलब है कि कोविड-19 के महामारी घोषित होने के कारण सम्पूर्ण भारत में 03 मई तक लॉकडाउन किया गया है। नवादा जिला पदाधिकारी द्वारा अनु कुमार को कर्त्तव्य पालन में गम्मीर लापरवाही का दोषी पाते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गयी है।

सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव गुफरान अहमद द्वारा जारी उक्त संकल्प में कहा गया है कि उपरोक्त गंभीर आरोप एवं जिला पदाधिकारी के अनुशंसा के आलोक में अनु कुमार को बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के नियम-9 (1)(क) के प्रावधानों के तहत्‌ तात्कालिक प्रमाव से निलंबित किया जाता है।

नवादा जिले में हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल सिंह 16 अप्रैल को राजस्थान के कोटा शहर के लिए रवाना हुए थे और शनिवार देर रात अपने पटना आवास लौट आए थे। अपनी पुत्री को कोटा से लाने के लिए सिंह को नवादा सदर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा 15 अप्रैल को यात्रा पास जारी किया गया था जो कि रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को जदयू से बर्खास्त राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर और तेजस्वी ने कोटा में फंसे बिहार के छात्रों का मुद्दा उठाते हुए उन्हें वापस नहीं लाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारराजस्थानकोरोना वायरस इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया