लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन : गोवा में 4 मई से खुलेंगी शराब की दुकानें, कारोबारियों को इस बात की चिंता

By भाषा | Updated: May 2, 2020 10:39 IST

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 3.0 में लोगों को कुछ रियायतें देने का फैसला किया है. गोवा में कोरोना वायरस के सिर्फ 7 मामले हैं. यहां 4 मई से सामान्य जनजीवन चालू हो जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देगोवा सरकार का अनुमान है कि शऱाब की ब्रिकी 70 फीसदी कम हो सकती है क्योंकि राज्य में पर्यटक नहीं आ रहे हैं.गोवा में बियर का स्टॉक अगले 10 दिनों में खत्म हो सकता है.

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के संबंध में केंद्र के संशोधित दिशा-निर्देशों से गोवा में शराब की दुकानें खुल सकेंगी लेकिन व्यापारी शराब का भंडार खत्म होने को लेकर चिंतित हैं क्योंकि विदेशी सामान के आयात पर प्रतिबंध अभी लागू है।

शराब व्यापारियों के अनुसार, विदेश निर्मित शराब का भंडार अगले दो महीनों में खत्म हो सकता है क्योंकि ज्यादातर स्कॉच व्हिस्की ब्रिटेन से लाई जाती है जबकि कई अन्य तरह की शराब का आयात फ्रांस, स्पेन और इटली से किया जाता है जो इस वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं। गोवा शराब व्यापारी संघ के अध्यक्ष दत्ता प्रसाद नाइक ने बताया कि जब चार मई को दुकानें खुलेंगी तो कम से कम 1,300 शराब की दुकानों में पर्याप्त भंडार होगा। उन्होंने बताया कि हालांकि बीयर का भंडार अगले आठ से 10 दिनों में खत्म हो सकता है क्योंकि गोवा के अपनी सीमाओं को सील करने के बाद पड़ोसी राज्यों से आपूर्ति बाधित है।

नाइक ने बताया कि व्हिस्की के कुछ ब्रांड गोवा में ही बनाए जाते हैं जबकि उसे बनाने का कुछ सामान अन्य राज्यों से मंगाया जाता है, खास तौर से उत्तर प्रदेश से। केंद्र ने कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए पिछले महीने लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी जिसके बाद तटीय राज्य में शराब की दुकानें भी बंद थीं। नाइक ने बताया कि एक बार दुकानें खुलने पर शराब की बिक्री 70 प्रतिशत तक कम हो सकती है क्योंकि राज्य में पर्यटकों के आने पर अभी पाबंदी है और स्थानीय लोगों को केवल 30 प्रतिशत शराब की आपूर्ति होती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनगोवासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप