लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण पर अंकुश के लिए दिल्ली में लॉकडाउन से लाखों लोगों को परेशानी होगी: व्यापारिक निकाय

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर व्यापारियों के निकाय ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (सीटीआई) ने मंगलवार को दावा किया कि शहर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए प्रस्तावित लॉकडाउन से लाखों लोगों को परेशानी होगी। इसने कहा कि पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इससे कोई लाभ नहीं होगा।

दिल्ली सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया है कि वह वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पूर्ण लॉकडाउन जैसे कदम उठाने के लिए तैयार है लेकिन पड़ोसी राज्यों के एनसीआर क्षेत्रों में इसे लागू करने पर ही ऐसा कदम सार्थक हो पाएगा।

सीटीआई ने एक बयान में कहा कि विवाह समारोहों के मौसम में दिल्ली के व्यवसायी लॉकडाउन के समर्थन में नहीं हैं। संगठन के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि वायु प्रदूषण के कारण प्रस्तावित लॉकडाउन से व्यापारी चिंतित हैं और पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इससे कोई फायदा नहीं होगा।

सीटीआई ने कहा कि लॉकडाउन प्रदूषण की समस्या का समाधान नहीं है और इससे न केवल अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान होगा, बल्कि इस शादी ब्याह के मौसम में लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ेगा। इसने कहा कि शादियों का मौसम शुरू हो गया है और लाखों लोगों को रोजगार देने वाले बैंक्वेट हॉल, होटल, फार्म हाउस, टेंट हाउस लॉकडाउन लागू होने से प्रभावित होंगे।

गोयल ने हालांकि कहा कि दिल्ली के 15 लाख व्यापारी वायु प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार के साथ हैं और जो भी फैसला होगा, व्यापारी उसका सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि सीटीआई का मानना ​​है कि लॉकडाउन किसी भी समस्या का अंतिम समाधान होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos